कुत्ते ने निभाई वफादारी... मां को घसीटता रहा बेटा, जूझता रहा बेजुबान

घर की मालकिन अपने पति की मौत के बाद से अकेले रह रही थीं. उन्होंने पहले ही अपनी जमीन अपने बेटे के नाम कर रखी है. वह अपने जीवन-यापन के लिए मजदूरी करती हैं. फिर भी बेटा मां को परेशान करता था.

Advertisement
पालतू कुत्ते ने दिखाई मालिक के लिए वफादारी (फोटो- आजतक) पालतू कुत्ते ने दिखाई मालिक के लिए वफादारी (फोटो- आजतक)

प्रमोद माधव

  • नामक्कल,
  • 22 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST
  • पालतू कुत्ते ने दिखाई मालिक के लिए वफादारी
  • पैसे के लिए मां को सड़क पर घसीटता रहा बेटा
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

फिल्मों में कुत्तों की स्वामिभक्ति तो बहुत देखी होगी. लेकिन असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. तमिलनाडु के नामक्कल शहर में एक ऐसा ही नजारा सामने आया है. जहां एक बेटा अपनी मां को पीट रहा है और कुत्ता उसे बचाने की कोशिश कर रहा है. इन दिनों सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. घर की मालकिन नल्लम्मल अपने पति की मौत के बाद से पोन्नेरिपट्टी में अकेले रह रही थीं. उन्होंने पहले ही अपनी जमीन अपने बेटे के नाम कर रखी है. वह अपने जीवन-यापन के लिए मजदूरी करती हैं. MNREGA स्कीम के तहत जब काम मिलता है जब वहीं जाकर उनका जीवन चलता है.

Advertisement

नल्लम्मल का बेटा शनमुगम अब मां से, उनका घर और उनकी कमाई भी चाहता है. जानकारी मिली है कि नल्लम्मल ने तीन लाख रुपये सेव किए थे. उन्होंने यह पैसे अपने घर में ही रखे हैं. इसलिए शनमुगम अपनी मां को सड़क पर घसीट रहा था और उनसे घर की चाबी छीनने की कोशिश कर रहा था.

और पढ़ें- MP: किसान पर हमला करने वाले सांप पर पालतू कुत्ते का वार, मुंह में दबाकर कर दिए कई टुकड़े

वहीं नल्लम्मल का पालतू कुत्ता अपनी मालकिन को बचाने की भरसक कोशिश कर रहा था. इस कोशिश में उसने शनमुगम पर कई बार हमले भी किए.

हालांकि शनमुगम की पत्नी और उसके रिश्तेदार ने कुत्ते को वहां से भगा दिया. जिसके बाद उसकी मां नल्लम्मल सड़क पर अकेली जख्मी दिखाई दे रही है. नलम्मल को बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि जब मारपीट वाला यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने शनमुगम को अपनी मां के साथ मारपीट करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसकी फरार पत्नी की तलाश की जा रही है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement