खानदानी रंजिश, जमीन का झगड़ा... लुधियाना में इस वजह से हुआ पूर्व सरपंच नवतेज सिंह का मर्डर

लुधियाना में मन्नेवाल गांव के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह नीतू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह वारदात कार के डैशकैम में कैद हो गई थी. इस मामले में पुलिस बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जुटी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG) इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

aajtak.in

  • लुधियाना,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:15 PM IST

लुधियाना में लाधोवाल बाईपास के पास मन्नेवाल गांव के पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शनिवार देर शाम कुछ अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 57 वर्षीय नवतेज सिंह नीतू को निशाना बनाया. वारदात उस वक्त हुई, जब नवजीत सिंह अपनी टोयोटा इनोवा कार से घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि वह अकेले कार चला रहे थे और कृष्णा नगर स्थित अपने घर जा रहे थे.

Advertisement

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ये पूरी साजिश किसी बाहर के शख्स ने नहीं बल्कि मृतक के चचेरे भाई ने रची थी. जांच में सामने आया है कि पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश नहीं, बल्कि 78 एकड़ पैतृक जमीन का पुराना विवाद था.

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच यह विवाद कई दशकों से चला आ रहा था. इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी टकराव और धमकियों की जानकारी पुलिस को मिली है. जांच में आरोप है कि नवतेज सिंह के चचेरे भाई ने कथित तौर पर साजिश रची और सुपारी देकर शूटरों से उनकी हत्या करवाई.

थाना लाडोवाल पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के दादा सगे भाई थे और बाद में पैतृक जमीन का बंटवारा हुआ था. बंटवारे में एक परिवार के हिस्से करीब 34 एकड़ और दूसरे परिवार के हिस्से करीब 44 एकड़ जमीन आई. नवतेज सिंह और उनके चचेरे भाई के परिवारों की जमीनें एक-दूसरे से सटी हुई हैं, जिसके चलते जमीन के बंटवारे और कब्जे को लेकर विवाद बना रहा.

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जमीन का विवाद सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि मामला अदालतों तक पहुंच चुका था. दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर मुकदमे स्थानीय अदालतों से लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक चले हैं. पुलिस को जांच के दौरान दोनों परिवारों के बीच पहले हुए विवाद, टकराव और धमकियों से जुड़े इनपुट भी मिले हैं. अब पुलिस इसी पुराने जमीन विवाद, कथित साजिश और सुपारी देकर हत्या करवाने के आरोपों को जोड़कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपको बता दें कि वारदात के दिन नवतेज सिंह रोज की तरह मन्नेवाल गांव में अपनी जमीन देखने गए थे. देर शाम वह वहां से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान लाधोवाल बाईपास के पास बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. इस पूरी वारदात का वीडियो उनकी कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया.

पुलिस ने नवतेज सिंह की कार और उसमें लगे डैशकैम को कब्जे में ले लिया है. पुलिस अब डैशकैम की रिकॉर्डिंग के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नीतू को करीब 10 गोलियां लगी थीं. गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. पुलिस के मुताबिक, उन्हें कई गोलियां लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »