12 साल के लड़के ने किचन में बना ली शराब, स्कूल ले जाकर दोस्त को पिलाई, फिर...

केरल के तिरुवनंतपुरम में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 12 साल के लड़के ने Youtube वीडियो देखकर घर पर शराब बना ली. फिर उसे अपने दोस्त को पिला दिया. शराब पीते ही दोस्त बीमार पड़ गया, जिसके अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. पुलिस ने बताया कि बनाई गई शराब के सैंपल ले लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं. जांच जारी है.

Advertisement
शराब पीते ही लड़के की बिगड़ी तबियत (सांकेतिक तस्वीर) शराब पीते ही लड़के की बिगड़ी तबियत (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 31 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST
  • मां को थी शराब बनाने की जानकारी
  • पुलिस ने शराब के सैंपल जांच के लिए भेजे

केरल के तिरुवनंतपुरम से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12 साल के लड़के ने Youtube वीडियो देखकर शराब (Wine) बनाई और उसे अपने स्कूली दोस्त को पिला दिया. शराब के दो घूंट पीते ही दोस्त को बेचैनी और उल्टी होने लगी. इसके बाद उसे चिरायिनकीझू (Chirayinkeezhu) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल लड़के की तबीयत पहले से बेहतर बताई जा रही है.

Advertisement

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को एक सरकारी स्कूल में हुई. पुलिस पूछताछ में शराब बनाने वाले छात्र ने स्वीकार किया कि उसके माता-पिता अंगूर खरीदकर लाए थे. उन्हीं अंगूरों का उपयोग करके उसने शराब बना ली. नाबालिग ने बताया कि शराब बनाने के लिए स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल का उपयोग नहीं किया था. यूट्यूब वीडियो के अनुसार ही शराब को उसने एक बोतल में भरकर जमीन के नीचे दबा दिया.

पुलिस ने कहा कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. फिलहाल पुलिस ने शराब का सैंपल बोतल से एकत्रित कर कोर्ट से अनुमति से रासायनिक जांच के लिए भेज दिया है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर जांच में सामने आया कि लड़के ने शराब में स्प्रिट या किसी अन्य तरह के अल्कोहल को मिलाया है, तो उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने लड़के के माता-पिता और स्कूल के अधिकारियों को मामले से संबंधित कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दे दी है.

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »