जन्मदिन के बहाने होटल ले जाकर यौन उत्पीड़न, सब-इंस्पेक्टर ने किया गिरफ्तार

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से होटल में यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने होटल ले गया था. शिकायत के बाद पुलिस ने होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर आरोपों की पुष्टि की. फिलहाल DySP रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

Advertisement
(Photo: Representational) (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कारवार (कर्नाटक),
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) को गिरफ्तार किया गया है. मामला दर्ज होने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के बाद रविवार को आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया. विभागीय जांच पूरी होने तक वह सस्पेंशन पर रहेगा.

Advertisement

जन्मदिन पार्टी के बहाने होटल ले जाकर किया कृत्य
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने 4 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर उसे बहला-फुसलाकर अपने एक रिश्तेदार के घर चल रही जन्मदिन की पार्टी में ले गया था. इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना के बाद भी आरोपी सब-इंस्पेक्टर लगातार उसके फोन पर संपर्क कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "नाबालिग की शिकायत के आधार पर आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने संबंधित होटल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई. फुटेज के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया."

Advertisement

जांच में जुटे उच्च अधिकारी
पुलिस प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. फिलहाल, पुलिस उपाधीक्षक (DySP) रैंक के एक अधिकारी को इस पूरे मामले और आरोपों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुलिस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »