लड़की का पीछा कर रहे शोहदे को पीड़िता की मां ने जूतों से पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक लंबे समय से लड़की का पीछा कर रहा था. आज शुक्रवार को युवक लड़की का पीछा करते हुए ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गया. युवक लड़की की साइकिल उठाकर भागने लगा, इस पर लड़की ने शोर करना शुरू कर दिया. लोगों ने सूचना पुलिस को दे दी. इस दौरान मौके पर पहुंची लड़की की मां ने आरोपी युवक को जूतों से पीटा.

Advertisement
लड़की की मां ने शोहदे को पीटा. (Photo: Video Grab) लड़की की मां ने शोहदे को पीटा. (Photo: Video Grab)

रंजय सिंह

  • कानपुर,
  • 20 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 10:34 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक लड़की का पीछा कर रहा था. लड़की की मां ने आज शोहदे को पकड़ कर सरेआम जूतों से पिटाई कर डाली इस दौरान क्षेत्र के लोगो की मौके पर भीड़ लग गई तो कुछ अन्य लोगो ने भी उस पर अपने हाथ साफ कर लिये आखिर में उसको पुलिस को सौप दिया गया. कुछ लोगों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, कानपुर के गोविंद नगर इलाके में एक लड़की का विशाल पाल नाम का युवक लंबे समय से पीछा कर रहा था. आज शुक्रवार को युवक लड़की का पीछा करते हुए ब्यूटी पार्लर तक पहुंच गया.

यहां देखें वीडियो

इसके बाद युवक लड़की की साइकिल लेकर भागने लगा. इस पर लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इलाके के लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दे दी.

पीड़ित लड़की की मां के साथ भीड़ ने भी आरोपी को पीटा

इस दौरान लड़की की मां भी मौके पर पहुंच गई. लड़की की मां ने युवक को पकड़कर जूते से मारना शुरू कर दिया. वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी युवक की ॉपिटाई कर दी. इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस दौरान शोहदा बोलता रहा कि लड़की के साथ 9 साल से उसका अफेयर चल रहा है.

Advertisement

पुलिस छेड़छाड़ के आरोप में शोहदे को पकड़कर पूछताछ कर रही है. इस मामले में गोविंद नगर के थानेदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जैसी तहरीर आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »