पत्नी ने पति को बर्तन से पीट-पीट कर मारा डाला, ऐसे खुला हत्या का राज

फैक्ट्री में काम करने वाले मनोज ने जब एक दिन फिर अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसे पीटने लगा तो पत्नी ने उसका विरोध किया और बर्तन से उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से मार दिया. ज्यादा चोट लगने की वजह से मनोज बेहोश हो गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • जम्मू,
  • 01 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST
  • जम्मू में पत्नी ने कर दी पति की हत्या
  • प्राइवेट पार्ट पर हमला कर ले ली पति की जान
  • पति का आरोप- शराब पीकर पीटता था पति

जम्मू में पति-पत्नी के बीच झगड़ा एक शख्स की हत्या का कारण बन गया. दरअसल मनोज कुमार नाम का शख्स आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था.

फैक्ट्री में काम करने वाले मनोज ने जब एक दिन फिर अपनी पत्नी से झगड़ा किया और उसे पीटने लगा तो पत्नी ने उसका विरोध किया और बर्तन से उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से मार दिया. ज्यादा चोट लगने की वजह से मनोज बेहोश हो गया.

Advertisement

कुछ देर बाद जब पति मनोज को होश आया तो उसने फिर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी जिसके बाद पत्नी ने बर्तन से उसके सिर पर भी वार कर दिया. रात को ही मनोज की मौत हो गई जिसके बाद पत्नी ने शव को फ्लैट के बाथरूम में ही छुपा दिया.

सुबह जब मनोज फैक्ट्री में काम पर नहीं पहुंचा तो उसके साथी ढूंढते हुए फ्लैट पर पहुंचे जहां हत्या का राज खुला. लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी. पूछताछ में पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक हुआ जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ हुई.

मनोज की पत्नी ने पति की हत्या का गुनाह कुबूल कर लिया और बताया कि पति उसे आए दिन पीटता था जिससे तंग आकर उसने भी उस दिन उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement