'छोड़ दो न, क्या करोगे जानकर', गर्लफ्रेंड की लाश के साथ रात भर बनाए संबंध, नहीं दिखा पीयूष के चेहरे पर कोई पछतावा

Indore MBA student murder case: इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने न केवल पुलिस को बल्कि आम जनता को भी झकझोर कर रख दिया है. एक सिरफिरे प्रेमी की सनक और क्रूरता की यह कहानी रोंगटे खड़े करने वाली है.

Advertisement
इंदौर से मुंबई तक भागा हत्यारा पकड़ा गया.(Photo:Screengrab) इंदौर से मुंबई तक भागा हत्यारा पकड़ा गया.(Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

मध्य प्रदेश की मिनी मुंबई यानी इंदौर में एक MBA छात्रा की जघन्य, बर्बर हत्या ने हर किसी को सन्न कर दिया है. आरोपी बॉयफ्रेंड पीयूष धामनोतिया ने न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर और चाकू मारकर हत्या की, बल्कि उसकी लाश के साथ अमानवीय कृत्य भी किए. गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आरोपी के चेहरे पर पछतावे की एक शिकन तक नहीं दिखी.

Advertisement

दरअसल, पीयूष के साथ कॉलेज में पढ़ने वाली युवती 10 फरवरी से लापता थी. 11 फरवरी को पिता ने पंढरीनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. 4 दिन बाद द्वारकापुरी के एक फ्लैट से बदबू आने पर पुलिस ने नग्न अवस्था में युवती का शव बरामद किया. 

आरोपी ने युवती का गला घोंटा, चाकू से वार किए, हाथ-पैर बांधे और पहचान छिपाने के लिए मुंह में प्लास्टिक ठूंस दिया. हत्या के बाद आरोपी पनवेल (महाराष्ट्र) भागा. वहां एक होटल में उसने युवती की आत्मा को बुलाने के लिए तांत्रिक क्रिया करने का प्रयास भी किया. 

पुलिस जांच में पता चला है कि पीयूष को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी अन्य लड़के से मोबाइल में डेटिंग ऐप के जरिए बात करती है. साथ ही शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था.

Advertisement

'8 साल की ड्यूटी में ऐसा वीभत्स मंजर नहीं देखा'

मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर सोनिया सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि उन्होंने अपने करियर में इतनी दर्दनाक और वीभत्स स्थिति पहले कभी नहीं देखी. शव की हालत देखकर महिला अधिकारी की आंखों में भी आंसू आ गए.

वहीं, थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि आरोपी के पर्स से एक पत्र मिला है, जिसमें उसने मृतका से 'बेइंतहा प्यार' और खुद को फांसी दिए जाने की बात लिखी थी. 

पिता को भेजता रहा फोटो-वीडियो
हैरानी की बात यह है कि युवती के लापता होने के बाद आरोपी पीयूष मृतका का मोबाइल खुद ऑपरेट कर रहा था. वह पिता को गुमराह करने के लिए वॉट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजता रहा और कॉलेज के ग्रुप में भी पोस्ट डालता रहा. इसी तकनीकी कड़ियों को जोड़कर पुलिस मुंबई तक पहुंची. 

चेहरे पर कोई शिकन नहीं
पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, रस्सी और खून साफ करने वाले कपड़े बरामद कर लिए हैं. इस दौरान भी पीयूष मीडिया के सवालों पर झुंझलाते और अकड़ दिखते हुए बोला- "छोड़ो, जो होना था वो हो चुका, क्या करोगे जानकर?" देखें VIDEO:- 

वहीं, मीडिया के बार-बार सवाल करने पर आरोपी ने कहा, ''वक्त आने पर सब बताऊंगा...', और पुलिस तब तक उसको ले गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement