एयरपोर्ट जाते वक्त एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर से रेप, जानें कौन है इस वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी?

हैदराबाद में ड्यूटी पर जा रही एक निजी एयरलाइन की 37 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य से ऑफिस कैब ड्राइवर ने कथित तौर पर रेप किया. हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG) पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है (फोटो-ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की 37 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला ड्यूटी के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) जा रही थी, तभी एयरलाइन की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब के ड्राइवर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता सीधे पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक यह घटना 20 जुलाई को दोपहर करीब 2:40 बजे की है. महिला कर्मचारी शमशाबाद से एयरलाइन की ओर से भेजी गई ऑफिस कैब में बैठकर राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रही थी, जहां उसे अपनी ड्यूटी जॉइन करनी थी. आरोप है कि ड्राइवर ने तय रास्ते से कैब को मोड़ दिया और एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन इलाके के नजदीक एक सुनसान जगह पर ले गया. 

जांच में सामने आया कि आरोपी ड्राइवर ने महिला से कहा कि उसे टॉयलेट जाने के लिए थोड़ी देर रुकना है. इसके बाद वह कैब से नीचे उतरा, लेकिन कुछ ही देर में वापस लौटकर महिला के साथ कथित तौर पर जबरन दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपी वहां से निकल गया. पीड़िता किसी तरह खुद को संभालते हुए सीधे एयरपोर्ट परिसर स्थित आरजीआईए पुलिस आउटपोस्ट पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Advertisement

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत रेप और मारपीट सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने घटनास्थल, कैब और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने कई तकनीकी और अन्य साक्ष्य जुटाए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई.

पुलिस ने आरोपी की पहचान रंगारेड्डी जिले के रहने वाले 23 वर्षीय एर्रापोगु प्रशांत कुमार के रूप में की है. उसे 21 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया. मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित कैब सेवा एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसे एयरलाइन ने कर्मचारियों के आवागमन के लिए अनुबंधित किया था. घटना के बाद पुलिस ने एयरलाइन को महिला कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल की समीक्षा करने की सलाह दी है. खासतौर पर एयरपोर्ट आने-जाने वाली महिला कर्मचारियों के लिए परिवहन व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है. एयरलाइन ने भी कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और पीड़ित कर्मचारी को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »