युवक ने HIV संक्रमित होने की बात छुपाकर की शादी, पत्नी भी हुई पॉजिटिव

एक व्यक्ति ने शादी के लिए एचआईवी संक्रमित होने की बात तो छिपाकर रखी. बाद में उसकी पत्नी भी इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित हो गई. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. यह मामला हरियाणा के जींद का है.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • जींद,
  • 01 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST
  • HIV संक्रमित होने की छिपा कर की शादी
  • पत्नी भी हुई HIV संक्रमित, मामला दर्ज
  • पुलिस ने विभन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया

हरियाणा के जींद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक एचआईवी संक्रमित था और उसने यह बात छिपाकर शादी कर ली और बाद में उसकी पत्नी भी इससे संक्रमित हो गई. पुलिस ने इस धोखाधड़ी में पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे. इसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई और जांच में पाया कि वो एचआईवी पॉजिटिव है. 

Advertisement

पीड़ित महिला की शादी पिछले साल कैथल के रहने वाले युवक से हुई थी. उसे बाद में पता चला कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित था. इसके बाद ससुराल के लोगों ने समाज का डर दिखाते हुए उसे चुप रहने के लिए कहा और साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी.

युवक ने छुपाई एचआईवी संक्रमित होने की बात 

महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति, ननद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया 

महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि शिकायत के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »