ग्रेटर नोएडाः 200 से ज्यादा वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, रात को गश्त पर निकली पुलिस टीम को मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली थी. जिसके बाद बिसरख पुलिस ने सुदामापुरी पुलिया के पास से गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने में पकड़े गए आरोपी (फोटो-आजतक) ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने में पकड़े गए आरोपी (फोटो-आजतक)

तनसीम हैदर

  • ग्रेटर नोएडा ,
  • 17 जून 2021,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST
  • बिसरख थाना पुलिस ने लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया
  • दिल्ली-एनसीआर में जाली नोट चलाने का काम भी करते थे
  • गश्त पर निकली पुलिस टीम को मुखबिर से मिली थी सूचना

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने लुटेरों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है जो बेहद शातिर है. यह गैंग अब तक 200 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है. पुलिस ने इस गैंग के 7 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है.

इन लुटेरों ने पूछताछ के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हुई बड़ी वारदातों में शामिल होने का खुलासा किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी भी मिली है कि वे नकली नोटों के कारोबार में भी शामिल रहे हैं. इस गैंग के सदस्य दिल्ली-एनसीआर में जाली नोट चलाने का काम भी करते हैं.

Advertisement

नोएडा पुलिस पीआरओ ने बताया कि रात को गश्त पर निकली पुलिस टीम को मुखबिर से एक गोपनीय सूचना मिली थी. जिसके बाद बिसरख पुलिस ने सुदामापुरी पुलिया के पास से सुनील, हरसू, सूरज, पुनीत, आकाश, हर्ष और राजू को गिरफ्तार किया.

इसे भी क्लिक करें --- फेसबुक से हुआ लव, रेप करके बना ली वीडियो, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस पीआरओ ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से देसी तमंचा, कारतूस, दो चाकू, विभिन्न जगहों से लूटी हुई तीन मोटरसाइकिल और 7800 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं. 

ये गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में असलहा खरीदा करता था जिसे लूटपाट की वारदात में इस्तेमाल किया जाता था. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »