गैराज गैंगरेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोस्त ने Birthday Party के बहाने बुलाया था

शेखर नाम के लड़के ने युवती को एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में वह उसे पार्टी देने के बहाने दूसरी जगह के एक गैराज में ले गया. गैराज में शेखर के दो दोस्त पहले से वहां मौजूद थे. तीनों ने युवती के साथ पूरी रात गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement
गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार (फोटो-आजतक) गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार (फोटो-आजतक)

तनसीम हैदर

  • गाजियाबाद ,
  • 17 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इन युवकों ने 5 घंटे तक युवती को बंधक बनाकर रखा था. फिर उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया था. इस दौरान लड़को ने अश्लील वीडियो भी बनाया. पीड़ित युवती एक निजी कंपनी में काम करती है. 

पुलिस ने बताया बंधक बनाकर युवती को इतना पीटा गया कि वो बेहोश हो गई. इसके बाद से वो सदमे में है. उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. आरोपियों ने युवती को डराया कि अगर उसने रेप की बात कही बताई तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि शेखर नाम के लड़के ने युवती को एक रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी देने के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में वह उसे पार्टी देने के बहाने दूसरी जगह के एक गैराज में ले गया. गैराज में शेखर के दो दोस्त पहले से वहां मौजूद थे. तीनों ने युवती के साथ पूरी रात गलत काम किया.

घायल हालत में लड़की घर पहुंची तो घर वालों ने थाना मोदीनगर में मामला दर्ज कराया था. लड़की का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए थे. तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन, शेखर और कुशन के को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटनास्थल से पुलिस ने फॉरेंसिक सबूत भी एकत्रित किये.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »