यूपीः फिरोजाबाद में दलित लड़की से रेप कर बनाया वीडियो, विरोध करने पर किया वायरल

पीड़ित लड़की ने कहा कि गांव के लड़कों ने कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके अश्लील वीडियो बना डाले और धमकी देते रहते हैं कि यदि शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वे इन वीडियो को वायरल कर देंगे.

Advertisement
अश्लील वीडियो के दम पर होता था रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर) अश्लील वीडियो के दम पर होता था रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अभिषेक मिश्रा

  • फिरोजाबाद,
  • 07 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 6:02 PM IST
  • यूपी के फिरोजाबाद में हुआ दलित लड़की का बलात्कार
  • आरोपियों ने बना लिया था रेप करते समय का वीडियो
  • लड़की की शिकायत के बाद तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

यूपी के फिरोजाबाद में दलित लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 48 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए रेप के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल 2 दिन पहले एक दलित लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव के ही रहने वाले कुछ युवकों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी और धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था.

Advertisement

फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मानें तो गांव के ही रहने वाले चार युवकों ने कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रखे हैं और उन्हें ब्लैकमेल करके शारीरिक संबंध बनाते हैं. 21 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया था कि गांव के ही लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल ही नामजद लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने अब आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है.

लड़की ने कहा था कि एक कमरे में बंद करके उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. पीड़ित लड़की ने कहा कि गांव के लड़कों ने कई लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनके अश्लील वीडियो बना डाले और धमकी देते रहते हैं कि यदि शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वे इन वीडियो को वायरल कर देंगे.

Advertisement

पीड़िता ने यह भी कहा कि भूरी सिंह और अनिल कुमार ने वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल किया और पिछले एक महीने में कई बार उसका बलात्कार किया. लड़की ने दावा किया कि जब उसने इस महीने की शुरुआत में दोनों से मिलने से इनकार कर दिया, तो उन्होंने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

दलित लड़की के पिता ने रोते हुए बताया कि गांव के ही लड़कों ने उनकी लड़की के साथ गलत काम किया है और अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. पीड़िता के पिता के मुताबिक जब 1 दिसंबर को उनकी बेटी मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करने गई थी, तब आरोपी भूरी सिंह ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया. इसके साथ ही आरोपी के 25 वर्षीय दोस्त अनिल कुमार ने उस दौरान (रेप का) वीडियो शूट किया और दोनों ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा.

दूसरी तरफ, पुलिस ने पीड़िता की उम्र की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि लड़की की सही उम्र मेडिकल के बाद ही पता चल पाएगी. हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने की संभावना है.

Advertisement

फिरोजाबाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि लड़की से प्राप्त शिकायत के आधार पर इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. भूरी सिंह, अनिल कुमार और वेद प्रकाश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और एससी/एसटी के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »