नोएडा: कार की बोनट पर काटा केक, फिर हवाई फायरिंग कर किया सेलिब्रेट बर्थडे, सोसायटी में दहशत

जानकारी के मुताबिक, पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में दो युवक बिल्डिंगों के बीच पार्क में अपने दोस्तों के साथ गुरुवार शाम इकट्ठा होकर बर्थडे पार्टी कर रहे थे. लड़कों ने पहले कार के बोनट पर केक काटा और फिर खड़े होकर हवाई फायरिंग की जिससे सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई.

Advertisement
फायरिंग के साथ हथियार लहराते युवक. फायरिंग के साथ हथियार लहराते युवक.

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 17 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST

नोएडा के गौर सिटी में हवाई फायरिंग कर बर्थडे सेलिब्रेट करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के मेन गेट पर दो युवक अपने दोस्तों के साथ गुरुवार शाम इकट्ठा होकर बर्थडे पार्टी कर रहे थे. लड़कों ने पहले कार के बोनट पर केक काटा और फिर खड़े होकर हवाई फायरिंग की जिससे सोसाइटी के लोगों में दहशत फैल गई. नोएडा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके लाइसेंसी हथियारों को जब्त कर लिया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर को रात करीब 12:30 बजे पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के मेन गेट पर जन्मदिन मनाते हुए दो तीन लोगों ने फायरिंग की थी. इस संबंध में नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बिसरख और बादलपुर के रहने वाले संजय कुमार और बादाम सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 12-12 बोर की दो लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं.

फायरिंग की आवाज सुनने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले लड़के वहां से निकल चुके थे.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »