गाजियाबाद: BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे ने की थी फायरिंग, FIR दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर के बेटे के खिलाफ कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. विधायक ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया है.

Advertisement
बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर (फाइल फोटो) बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • गाजियाबाद,
  • 17 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:02 AM IST
  • आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत एक्शन
  • IPC की धारा 336 भी लगाई गई
  • विधायक पुत्र ने की थी हवाई फायरिंग

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishore Gurjar) के बेटे के खिलाफ कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस (Police) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने कहा कि नरेश पर आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 30 और भारतीय दंड संहिता  (IPC) की धारा 336 के तहत एक्शन लिया गया है. यह धारा तब लगाई जाती है जब दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरे में डाला में जाता है.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि लोनी थाना क्षेत्र के गनोली गांव में एक वृक्षारोपण अभियान के दौरान उसने हवा में गोलियां चलाई थीं. पुलिस का यह भी दावा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

पटौदी महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने वाला रामभक्त गोपाल गिरफ्तार

वन विभाग के अधिकारी ने दी थी पिस्तौल!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक का कहना है कि जांच में पता चला है कि जिस पिस्तौल से विधायक के बेटे ने गोलियां चलाई थीं, उसे वन विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने दिया था. फायरिंग के वक्त वन विभाग का अधिकारी भी मौजूद था. 

बीजेपी विधायक ने किया इनकार

पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है. नंद किशोर गुर्जर लोनी से विधायक हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि कुछ लोग जो उनके काम से खुश नहीं हैं, वे उनके बेटे की फर्जी वीडियो बना रहे हैं.

Advertisement


उन्होंने कहा कि जो वीडियो में बंदूक दिख रही है, वह एक टॉय गन है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. केस की जांच जारी है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »