रांची: पत्‍थर दिल पिता ने दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटककर मार डाला, फोन पर पत्नी को बोला- ले जा इसे

रांची से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने साढ़े तीन माह के बच्चे को पटक-पटककर मार डाला और मौके से फरार हो गया. पुलिस हत्यारे पिता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

Advertisement
पिता ने मासूम बच्चे को मार डाला (फोटो- आकाश कुमार) पिता ने मासूम बच्चे को मार डाला (फोटो- आकाश कुमार)

आकाश कुमार

  • रांची,
  • 06 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST
  • शराबी पिता ने साढ़े 3 माह के बच्चे को मार डाला
  • आरोपी पिता हत्या करके फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के केसारो गांव में एक पिता ने अपने साढ़े तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक-पटककर मार डाला. घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता मौके से फरार हो गया. पुलिस हत्यारे पिता की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का हर्जाना मासूम को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा. घटना के बाद नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित केसारो गांव के लोगों में मातम पसरा हुआ है. बच्चे की मां किरण उरांव ने बताया कि वो ईटकी थाना क्षेत्र के बोड़या निवासी रोपना उरांव के साथ 5 साल पहले से लिव इन रिलेशन में रह रही थी. करीब एक साल पहले ही उसने आरोपी से शादी की थी. साढ़े 3 माह पूर्व घर में बेटे का जन्म हुआ था. हर तरफ खुशियां थीं, लेकिन नशे का आदि पिता ने अपने मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement

बच्चे का पिता शराब के नशे में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. गुरुवार की शाम भी ऐसा ही हुआ था. रोपना नशा से धुत होकर घर आया और बिना बात के ही पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और फिर अचानक से रात में 11:30 के करीब बच्चे को गोद से छीनकर खेत की तरफ ले गया और पटक पटककर मार दिया. हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर बच्चे को ले जाने को कहा और जब वो अपने बच्चे को लेने गई तो उसके साथ भी मारपीट की. 

पुलिस हत्यारे पिता की तलाश में जुटी 

वहीं बच्चे की हत्या के बाद रोपना ने किरण को किसी से भी इस घटना का जिक्र करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया. हालांकि घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement