दिल्ली: पिता ने अपनी 4 बेटियों के साथ की खुदकुशी, एक साल पहले हुई थी पत्नी की कैंसर से मौत

दिल्ली के रंगपुरी इलाके में एक पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी की है.बताया जा रहा है कि चारों बेटियां दिव्यांग थी.पुलिस ने शुक्रवार की सुबह किराये के घर से सब की सभी चार लोगों की लाश बरामद की है.

Advertisement
पिता ने चार बेटियों के साथ की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) पिता ने चार बेटियों के साथ की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

दिल्ली के रंगपुरी इलाके में एक पिता ने अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी की है.बताया जा रहा है कि चारों बेटियां दिव्यांग थी. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह किराये के घर से सब की लाश बरामद की है. 50 साल का हीरालाल परिवार सहित रंगपुरी गांव स्थित किराए के मकान में रहता था जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था.

Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हीरालाल कारपेंटर का काम करता था और उसकी पत्नी की मौत एक साल पहले कैंसर से हो गई थी. अब परिवार में 18  साल की बेटी नीतू, 15 साल की निशि, 10 साल की नीरू और 8 साल की बेटी निधि थे.

पुलिस को मिले सल्फास के पाउच

बेटियां दिव्यांग होने की वजह से वह चल-फिरने में असमर्थ थीं, जिसे लेकर हीरालाल परेशान रहता था. पत्नी की मौत के बाद वह परेशान रहने लगा था. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड, जंगल में फंदे से लटकता मिला शव

सीसीटीवी फुटेज में शख्स 24 तारीख को घर के अंदर जाते दिखा है. उसके बाद से घर का दरवाजा अंदर से बंद हो गया था. चार बेटियों में एक बेटी को आंख से दिखता नही था एक को चलने की दिक्कत बाकी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है.इनके पास से सल्फ़ास के पाउच मिले हैं.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पाया कि उनके कमरे का दरवाजा बंद है जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम को बुलाकर दरवाजे को तुड़वाया गया. पांचों के शव कमरे में पड़े हुए थे और पास में सल्फास के ओपन पाउच पड़े हुए थे, इसके अलावा कमरे के डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली थी.

दिल्ली पुलिस ने मौके पर दिल्ली FSL, सीबीआई FSL और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर की टीम से मौके का जांच करवाई. दिल्ली पुलिस का कहना है की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का जरूर लग रहा है लेकिन इन पांचो ने एक साथ ऐसा कदम कैसे उठाया? कब से इसकी प्लानिंग कर रहे थे? क्या पिता ने ही बच्चियों को जहर दिया फिर खुदकुशी की? और कई एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की असली वजह पता चल पाएगी.

चारों बेटियों के पेट और गले मे लाल कलावा बंधा था. चार बेटियों के शव पहले कमरे के डबल बेड पर पड़े थे और हीरालाल का शव दूसरे कमरे में मिला है और पांचों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था.

Advertisement

पत्नी की मौत के बाद टूट चुका था हीरालाल
पत्नी की मौत के बाद हीरालाल टूट चुका था. वह सुबह काम पर जाता था लेकिन उससे पहले सभी बेटियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था करके जाता और फिर शाम को आकर सबसे पहले बेटियों की देखरेख और उनके खाने की व्यवस्था करता था. एक तरफ घर चलाने की जिम्मेदारी दूसरी तरफ चार दिव्यांग बेटियों का जिम्मा, धीरे-धीरे हीरालाल की हिम्मत जवाब देने लगी और वह परेशान रहने लगा. अंत में उसने बेटियों के साथ खुदखुशी कर ली थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »