दिल्ली: साइकिल से जा रहे शख्स को कार सवार ने रौंदा, अस्पताल में मौत

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक हादसा बीती रात करीब पौने 9 बजे हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अखिलेश को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
कार चालक ने साइकिल सवार को रौंदा (फोटो- आजतक) कार चालक ने साइकिल सवार को रौंदा (फोटो- आजतक)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST
  • हादसे के बाद आरोपी ने कार को मरम्मत के लिए भेजा
  • साइकिल से जा रहा था हादसे का शिकार युवक
  • सीसीटीवी कैमरों से हुई आरोपी की पहचान

बीती रात दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में हिट एंड रन के एक मामले में एक शख्स की मौत हो गई है. पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्विफ्ट डिजायर कार को जब्त कर लिया और आरोपी ड्राइवर को गिरफ़्तार कर लिया है. जब दुर्घटना हुई उस वक्त हादसे का शिकार युवक साइकिल पर सवार था, तभी उसे पीछे से कार ने टक्कर मार दी. 

Advertisement

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक हादसा बीती रात करीब पौने 9 बजे हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अखिलेश को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने जब आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक कार जाते हुए दिखी, कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर की जांच से पता चला कि कार किसी रमेश कुमार नाम के शख्स की है. पुलिस ने रमेश का पता लगाया और उससे पूछताछ की. रमेश ने बताया कि कार फिलहाल गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी का रहने वाला रोहित चला रहा है, पुलिस ने रोहित के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

देखें: आजतक LIVE TV 

रोहित ने पुलिस को बताया कि उसने कार ठीक कराने के लिए फरीदाबाद के एक शोरूम में भेजी है, पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया है. 

Advertisement

आरोपी रोहित गुरुग्राम में एक रेस्तरां चलाता है, जबकि 30 साल का मृतक अखिलेश जौनापुर में अपने एक रिश्तेदार के फर्नीचर शॉप में मैनेजर है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »