मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने में 6 गिरफ्तार, लड़कियों को दी जाती थी नशीली दवा और इंजेक्शन

दिल्ली पुुलिस (Delhi Police) ने मथुरा (Mathura) में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि इस रैकेट के चंगुल से एक पीड़ित लड़की को बचा लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 6 को किया गिरफ्तार. (Representational image) मथुरा में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 6 को किया गिरफ्तार. (Representational image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • पीड़िता को बहला फुसलाकर लाया था आरोपी
  • पुलिस ने पीड़ित लड़की को बचाया

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (UP Mathura) में सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल की. इसके बाद सूचना पर छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया. 

एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग लड़की को बचा लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मामला 24 अप्रैल को तब सामने आया, जब पुलिस को यहां आईपी एस्टेट थाने में एक 14 वर्षीय लड़की के अपहरण की सूचना मिली. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय जुबिद, 27 वर्षीय रवि, 29 वर्षीय राम खिलावन गुप्ता, 33 वर्षीय सनी, 27 वर्षीय पूजा और 30 वर्षीय बिमलेश के रूप में हुई है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने भाई को एक मोबाइल नंबर से फोन कर उसे बचाने की गुहार लगाई. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली. तकनीकी जानकारी के आधार पर मथुरा के कोसी कलां स्थित एक होटल में छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की को बचा लिया गया. वहीं मौके से जुबिद और रवि को गिरफ्तार कर लिया गया, ये दोनों लीज पर होटल चला रहे थे.

यह भी पढ़ें: नोएडा में WhatsApp से चल रहे ऑनलाइन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बचाई गईं 2 लड़कियां

पुलिस ने बताया कि जुबिद मथुरा का रहने वाला है और रवि हरियाणा के पलवल का निवासी है. पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने कहा कि जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने खुलासा किया कि लाजपत नगर निवासी आरोपी पीड़िता को दिल्ली से बहला फुसलाकर यहां लाया था. आरोपी सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने में शामिल था. पता चला कि कल्याणपुरी निवासी सनी और उसकी बहन पूजा भी उस गिरोह का हिस्सा है. इन दोनों ने पैसे लेकर पीड़िता को बेच दिया था. 

Advertisement

आरोपी राम खिलावन गुप्ता का मथुरा में होटलों के साथ कुछ नेटवर्क था. गुप्ता 21 अप्रैल को पीड़िता को लेकर आया था. जुबिद उसे होटल ले गया, जहां उसे एक कमरे में रखा गया और उसका यौन शोषण किया गया. पुलिस ने कहा कि जुबिद की पत्नी बिमलेश ने उसे गोलियां और इंजेक्शन भी दिए. पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और उसकी काउंसलिंग की गई. सभी आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »