लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर हमले का आरोपी रोहित सोलंकी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला करने वाले आरोपी रोहित सोलंकी को माजरा डबास के पास से गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हमले में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक, वह रोहित गोदारा के लिए काम करता है. जानें पूरा मामला.

Advertisement
इस मामले में अभी दो शूटर फरार चल रहे हैं (फोटो-ITG) इस मामले में अभी दो शूटर फरार चल रहे हैं (फोटो-ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

दिल्ली में लॉरेंस की लीगल टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तरी जिला पुलिस ने इस हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रोहित सोलंकी के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक यह हमला सुनियोजित तरीके से किया गया था. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. लगातार छापेमारी और तकनीकी सर्विलांस के जरिए आखिरकार उसे पकड़ लिया गया. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

Advertisement

माजरा डबास से गिरफ्तारी
उत्तरी जिला पुलिस ने रोहित सोलंकी को माजरा डबास इलाके के पास से दबोचा है. गिरफ्तारी के समय वह स्कूटी पर मौजूद था. पुलिस के अनुसार हमले के वक्त भी वह स्कूटी पर ही सवार था. उसके पास से एक पिस्टल बरामद की गई है, जिसे जब्त कर लिया गया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पिस्टल कहां से लाई गई थी. पुलिस इस हथियार के जरिए किसी और वारदात की आशंका को भी खंगाल रही है.

रोहित गोदारा से कनेक्शन
पुलिस जांच में सामने आया है कि रोहित सोलंकी, रोहित गोदारा के लिए काम करता है. पुलिस के मुताबिक वह रोहित गोदारा का शूटर है. शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह हमला गैंग से जुड़े इशारे पर किया गया हो सकता है. अब पुलिस दोनों के बीच के संबंध और साजिश की परतें खोलने में जुटी है. इस कनेक्शन के सामने आने के बाद जांच और तेज कर दी गई है.

Advertisement

फरार शूटर्स की तलाश जारी
इस मामले में अभी दो अन्य शूटर फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, रोहित सोलंकी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement