दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने अपने ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल शूटर से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि एक शूटर रोहतक मामले में लंबे वक्त से वांछित था.

Advertisement
एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार. एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर गिरफ्तार.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनकाउंटर इंटेलिजेंस और हरियाणा पुलिस के साथ किए ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों शूटर को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है.

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की एनकाउंटर इंटेलिजेंस, गुरुग्राम एसटीएफ और नूंह पुलिस ने सोमवार देर रात ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर को गिरफ्तार किया है. 
पुलिस ने बताया कि टीम सोमवार रात को नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव पल्ला पहुंची थी, जहां टीम की शूटर से मुठभेड़ हो गई. शूटर ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी. इसके बाद टीम की जवाबी कार्रवाई में शूटर पैर में गोली लगने के बाद घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों का दबोच लिया. घायल शूटर का नूंह के सीएचसी में इलाज किया जा रहा है.

Advertisement

जानकारी मिली है कि पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गए शूटर रोहतक के एक बड़े मामले में लंबे वक्त से वांछित था. अभी मामले की आगे जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »