सोनीपत: डीसी ऑफिस के सुपरिटेंडेंट और पुलिस सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत के उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक सुपरिटेंडेंट को विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. वहीं, रेवाड़ी के थाना जाटूसाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार को भी 4 हजार घूस लेते अरेस्ट किया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

सतेंदर चौहान

  • सोनीपत,
  • 14 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST
  • ट्रांसफर के लिए क्लर्क से मांगे थे 30 हजार रुपए
  • भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज

हरियाणा में विजिलेंस टीम ने अलग-अलग मामलों में सोनीपत के उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक और एक पुलिस अधिकारी को 20 हजार व 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि सुपरिटेंडेंट ने अपने ही साथी कर्मचारी से रिश्वत की डिमांड की थी. दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि पहला मामला सोनीपत जिले का है. विजिलेंस टीम ने डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश को डीआरओ कार्यालय के क्लर्क से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा. आरोपी अधीक्षक शिकायतकर्ता की ट्रांसफर संबंधी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था.

क्लर्क जितेंद्र सिंह ने विजिलेंस टीम को दी शिकायत में बताया कि वह डीआरओ कार्यालय सोनीपत से एसडीएम कार्यालय गन्नौर में ट्रांसफर करवाना चाहता है. इसकी फाइल वेद प्रकाश के पास लंबित है. उसी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए अधीक्षक ने उससे 30 हजार रुपये की मांग की. वह पहले ही उसे 10 हजार रुपये दे चुका है. शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी वेद प्रकाश को रंगेहाथ दबोचा लिया.

Advertisement

एक अन्य मामले में थाना जाटूसाना रेवाड़ी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अनिल कुमार को गांव भोंडू भौतवास निवासी शिकायतकर्ता राजेंद्र से 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया. आरोपी पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित एक मामले में समझौता कराने के लिए रकम मांगी थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »