'नारियल' फटा और बच्ची की मौत हो गई, सच सामने आया तो मच गया हड़कंप

उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजन फरार हैं. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक ये पता चला है कि बच्ची किचन में गई थी. वहां उसने बम को नारियल समझकर उठाया था.

Advertisement
ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची की मौत ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची की मौत

aajtak.in

  • उत्तर 24 परगना,
  • 17 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में एक धमाके में बच्ची की मौत हो गई. घटना मीनाखान थाना क्षेत्र के चपली ग्राम पंचायत के बकछोरा इलाके की है. जांच में एक ऐसा सच सामने आया है जिससे इलाके के लोग हैरान हैं. साथ ही इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

नारियल समझकर उठाया बम

गौरतलब है कि सोहाना खातून (10 साल) अपने चाचा के घर के किचन में कुछ लेने के लिए गई थी. तभी उसने नारियल समझकर बम उठा लिया जो कि गिरने फट गया. धमाके की आवाज सुनकर घर व इलाके के लोग मौके पर पहुंचे. 

Advertisement

पुलिस के हाथ लगे कई बम

सभी ने गंभीर रूप से घायल सोहाना को अस्पताल पहुंचाया. इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची से पूछताछ के साथ ही घर की जांच की. जिसमें पुलिस के हाथ कई बम लगे. 

शातिर अपराधी है अबुल हुसैन

उधर, घटना के बाद से परिजन फरार हैं. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बुधवार शाम बकछोरा इलाके में एक अपराधी अबुल हुसैन नाम के अपराधी के घर से बम धमाके की आवाज सुनी थी. 

उपचार के दौरान हो गई मौत

घटना की सूचना पर टीम मौके पहुंची थी. जहां से अबुल हुसैन की भतीजी सोहाना खातून को घर से मिनाखान ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

किचन में ऊंचाई पर रखा था बम

पुलिस ने बताया कि पता चला है कि बम किचन में ऊंचाई पर रखा हुआ था. जिसे मासूम बच्ची ने नारियल समझकर उठाना चाहा था, तभी बम नीचे गिरा और फट गया. इससे उसकी जान चली गई.

(रिपोर्ट- तपन मंडल)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »