फांसी पर लटकी मां, बिस्तर पर मासूम बेटे की लाश! डबल डेथ से बेंगलुरु में सनसनी, पति ने उठाए गंभीर सवाल

बेंगलुरु के चंद्रालयआउट इलाके में एक मां और उसके 11 महीने के बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. मौके से मिले सुसाइड नोट, दवा की स्ट्रिप और पति के शक ने इस पूरे मामले को रहस्यमयी बना दिया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है (फोटो-ITG) पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है (फोटो-ITG)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. चंद्रालयआउट इलाके में एक महिला और उसके 11 महीने के मासूम बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. यह मामला 1 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब घर के अंदर दोनों के शव मिले. घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मामला आत्महत्या और हादसे के बीच उलझा हुआ नजर आ रहा है.

Advertisement

मृतक महिला की पहचान प्रतिभा वाली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, प्रतिभा का शव घर के अंदर छत के हुक से साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला. वहीं उनका 11 महीने का बेटा बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया गया. इस मंजर को देखकर हर कोई सन्न रह गया. महिला के हाथ की कलाई पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है. पुलिस इन चोटों की वजह का भी पता लगाने में जुटी है.

घटना की जानकारी सबसे पहले महिला के पति महांतेश वाली को हुई, जो पेशे से इंजीनियर हैं और पीन्या इलाके में काम करते हैं. वह जब शाम को घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अपने पास मौजूद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला. अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची.

Advertisement

छानबीन के दौरान मौके से पुलिस को एक हैंडरिटन नोट भी मिला है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. इस नोट में कथित तौर पर महिला ने लिखा था कि उसका बच्चा गलती से पानी में गिर गया था और उसकी मौत हो गई. वह उसे बचा नहीं सकी, जिससे वह सदमे में थी. इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है. हालांकि पुलिस इस नोट की सच्चाई और हालात की जांच कर रही है.

घटनास्थल से डोलो टैबलेट्स की एक खाली स्ट्रिप भी बरामद हुई है. इससे शक जताया जा रहा है कि महिला ने आत्महत्या से पहले दवा का सेवन किया हो सकता है. हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि दवा का इस घटना से क्या संबंध है. पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के जरिए सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि महिला के पति ने दोनों की मौत पर शक जताया है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है. उनका कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े करती हैं. ऐसे में यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं, बल्कि किसी अन्य एंगल से भी जुड़ा हो सकता है. पुलिस ने भी उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया है.

Advertisement

फिलहाल. चंद्रालयआउट पुलिस स्टेशन में यूडीआर (Unnatural Death Report) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हालात और मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement