बेंगलुरु में बैंक लॉकर से 3.5 करोड़ का सोना गायब, चोरी के आरोप में डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

बेंगलुरु में बैंक के एक डिप्टी मैनेजर पर ग्राहकों के 2780 ग्राम सोने के गहने बिना इजाजत लॉकर से निकालकर गिरवी रखने का आरोप है. करीब 3.5 करोड़ रुपए के इस घोटाले में अब तक 700 ग्राम सोना बरामद हुआ है. पुलिस को शक है कि रकम ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल की गई है.

Advertisement
एक निजी बैंक के लॉकर में रखे 2780 ग्राम सोने के गहने चोरी हुए थे. (Photo: Representational) एक निजी बैंक के लॉकर में रखे 2780 ग्राम सोने के गहने चोरी हुए थे. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बैंक के डिप्टी मैनेजर को ग्राहकों के करोड़ों रुपए के सोने के गहनों की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

आरोपी पर 2780 ग्राम सोने के गहने बैंक लॉकर से निकालकर बिना इजाजत एक फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखने का आरोप है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, गिरवी रखे गए गहनों की कीमत 3.5 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. यह मामला तब सामने आई जब बैंक के चीफ मैनेजर ने 5 फरवरी को गिरिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना ग्राहकों के लॉकर से गहने निकाल लिए.

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ) लोकेश बी जगलासर ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि आरोपी ने यह रकम ऑनलाइन सट्टेबाजी में खर्च की है.

आरोपी डिप्टी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोना बरामद करने की कोशिश जारी है. अब तक 700 ग्राम सोना रिकवर किया गया है.

डीसीपी ने कहा कि संबंधित फाइनेंसरों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है. पुलिस कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. इसके साथ ही जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी. इस मामले की आगे की जांच जारी है.

Advertisement

इस पूरे प्रकरण के बाद पुलिस ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे बैंक लॉकर में रखे अपने गहनों की सुरक्षा और मौजूदा स्थिति की जांच जरूर कर लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement