छत्तीसगढ़: मंदिर में पशुओं की बलि पर पत्थरबाजी, खूब चलीं लाठियां, कई लोग जख्मी

बालोद जिले के मंचुआ थाना क्षेत्र में पूजा के लिए पशुओं की बलि को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई. लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • बालोद,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST
  • मंदिर में पशुओं की बलि को लेकर झड़प
  • दो पक्षों में चलीं लाठियां, जमकर पत्थरबाजी

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पशुओं की बलि को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई और लाठी-डंडे चले. इस हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने में जुट गई.

मामला मंचुआ थाना क्षेत्र में तुएगोंदी के जामड़ी पाठ पाटेश्वर धाम मंदिर का है. दरअसल, रविवार को मंदिर में गांव के कुछ लोगों ने पूजा के नाम पर बकरों और मुर्गियों की बलि दी. जैसे ही इसकी जानकारी हिंदू धर्म से जुड़े कुछ लोगों को हुई तो वे भी वहां पहुंच गए. उनकी और पशुओं की बलि देने वाले लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया.

Advertisement

विवाद इस हद तक बढ़ गया कि उनके बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई. एक दूसरे पर वे लोग लाठियां चलाने लगे. लड़ाई की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण करने में जुट गई. फिर घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ भी की गई.

बालोद के एसपी गोवर्धन सिंह ठाकुर ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए इस विवाद को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

(इनपुट: किशोर साहू)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »