बंगाल: BSF ने 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को दबोचा, 3 एजेंट भी अरेस्ट

गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी परगुमटी 118 वाहिनी, सेक्टर कोलकाता, के जवानों ने जानकारी मिलते ही बताए हुए इलाके में पुलिस के साथ सर्च किया और इलाके को घेर लिया.

Advertisement
BSF ने 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को धर दबोचा BSF ने 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को धर दबोचा

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 23 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:24 PM IST
  • BSF ने 12 बांग्लादेशी घुसपैठियों को धर दबोचा
  • 3 एजेंट भी गिरफ्तार हो लिए हैं

22 अक्टूबर को दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के तहत सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 12 बांग्लादेशी नागरिकों और एक भारतीय नागरिक को पकड़ा जो सीमा चौकी परघूमटी, 118 वाहिनी, उत्तर 24 परगना जिले के क्षेत्र से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे.

12 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी परगुमटी 118 वाहिनी, सेक्टर कोलकाता, के जवानों ने जानकारी मिलते ही बताए हुए इलाके में पुलिस के साथ सर्च किया और इलाके को घेर लिया. सीमा सुरक्षा बल को देखकर जलील तरफदार के घर में छिपे बांग्लादेशी व्यक्तियों ने भागने की कोशिश की. वे सभी व्यक्ति उत्तर गोविंद काठी गांव के इलाके की ओर भागने लगे और अपने आप को झाड़ियों और तालाब के बीच में छुपाने की कोशिश करने लगे. जलील तरफदार भी वहां से भाग निकला और तालाब में कूद कर अपने आप को छुपा लिया. 

Advertisement

सीमा सुरक्षा बल ने उसके घर की तलाशी ली और घर में से रकीबुल गाजी नाम के व्यक्ति को पकड़ा और साथ ही बांग्लादेशी व्यक्तियों का सामान जब्त कर लिया. सीमा सुरक्षा बल ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा और लगभग 1550 बजे, 12 बांग्लादेशी नागरिक, जिसमें से 11 नागरिक भारत से बांग्लादेश और 01 नागरिक बांग्लादेश से भारत की ओर जाने वाले थे और साथ ही 04 भारतीय दलालों को पकड़ा. पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान 1) मोहम्मद हैबिबूल मौला( बांग्लादेश से भारत जाने वाला था), उम्र 22 वर्ष, पिता मोहम्मद रुला मीन मौला, गांव नाउबेंकी, थाना श्याम नगर, जिला सतखीरा, बांग्लादेश के रूप में हुई.

नौकरी की तलाश में भारत आए

भारत से बांग्लादेश जाने वाले कई व्यक्तियों के नाम सामने आ चुके हैं. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता लगा है कि यह सब व्यक्ति काम की तलाश में कुछ साल पहले भारत आए थे और भारत में भिन्न-भिन्न जगह पर काम कर रहे थे. यह सभी व्यक्ति भारत से बांग्लादेश अपने-अपने परिवारों से मिलने के लिए जा रहे थे जिसके लिए ये भारतीय दलाल जाकिर हुसैन तरफदार की मदद से सीमा पार करने वाले थे परंतु सर्च ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इन सभी को धर दबोचा. पकड़े गए सभी व्यक्तियों को सामान के साथ पुलिस स्टेशन हिंगलगंज को सौंपा दिया गया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »