नूपुर, नवीन, सबा नकवी, मुफ्ती नदीम समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR, भड़काऊ बयान पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साइबर यूनिट ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, शादाब चौहान और मौलाना मुफ्ती नदीम सहित 9 लोगों के खिलाफ माहौल खराब करने का केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है.

Advertisement
नूपुर शर्मा (File Photo) नूपुर शर्मा (File Photo)

अरविंद ओझा / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2022,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST
  • स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने दर्ज किया केस
  • एफआईआर में शादाब चौहान और मुफ्ती नदीम का भी नाम

पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी कर चर्चा में आईं भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा सहित 9 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया है. FIR स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने दर्ज की है. इन सभी लोगों पर अलग-अलग धर्म के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर माहौल खराब करने का आरोप है. 

नूपुर शर्मा के अलावा साइबर यूनिट ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. केस दर्ज होने के बाद अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Advertisement

पैगंबर के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

बता दें कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था. यहां तक कि अरब देशों ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी की निंदा की थी. बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. बीजेपी की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के विरोध में है. 

निलंबन के बाद कहा था- शब्द वापस लेती हूं

पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने उनकी टिप्णणी को लेकर माफी मांगी. उन्होंने कहा, मैं अपने शब्द वापस लेती हूं. उन्होंने कहा कि मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं.

Advertisement

धमकियां मिलने के बाद पुलिस ने दी थी सुरक्षा

मामले के सामने आने के बाद नूपुर शर्मा की तरफ से धमकियां मिलने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को सुरक्षा प्रदान की थी. नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. साथ ही दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »