बंगाल: मोमिनपुर हिंसा की आड़ में कथित भड़काऊ वीडियो शेयर करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

मोमिनपुर इलाके में 9 अक्टूबर को दो समुदायों में विवाद हो गया था. लक्ष्मी पूजा के मौके पर दो गुट आमने-सामने आ गए थे. उसी रात बाद में इकबालपुर पुलिस थाने का प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया था और जमकर पत्थरबाजी की. पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए, ईंटों से हमला हुआ.

Advertisement
पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर इलाके में 9 अक्टूबर को फैल गया था तनाव (फाइल फोटो) पश्चिम बंगाल के मोमिनपुर इलाके में 9 अक्टूबर को फैल गया था तनाव (फाइल फोटो)

सूर्याग्नि रॉय

  • कोलकाता,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पत्रकार मनब गुहा को गिरफ्तार किया. मनब गुहा पर मोमिनपुर हिंसा की आड़ में कथित तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने वाले वीडियो शेयर करने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि ऐसे वीडियो से समाज में तनाव और फैल सकता था.

मोमिनपुर इलाके में 9 अक्टूबर को दो समुदायों में विवाद हो गया था. लक्ष्मी पूजा के मौके पर दो गुट आमने-सामने आ गए थे. उसी रात बाद में इकबालपुर पुलिस थाने का प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया था और जमकर पत्थरबाजी की. पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए, ईंटों से हमला हुआ. दावा तो यहां तक हुआ कि उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर बम फेंके. इस हमले में 9 पुलिसकर्मी जिसमें दो IPS भी शामिल रहे, घायल हुए. IPS सौम्या राय को तो पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

Advertisement

अब तक 40 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कीं हैं. पुलिस ने अब तक चार मामले दर्ज किए गए हैं. साथ ही 40 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. कोर्ट ने सभी को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इन सभी आरोपियों पर मारपीट, प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं. वहीं तनाव के बाद इलाके में 12 अक्टूबर तक धारा-144 लागू कर दिया था.

26 वाहन और 6 दुकानें तोड़ दी गईं

पुलिस के मुताबिकबवाल में कुल 6 दुकानों को नुकसान हुआ, चार टैक्सी, 20 स्कूटर को भी तोड़ दिया गया. इसके अलावा 2 बाइकों को आग के हवाले भी किया गया. जब यह तोड़फोड़ की जा रही थी, सीसीटीवी में सबकुछ कैद हुआ, ऐसे में पुलिस दावा कर रही है कि आने वाले दिनों में और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती हैं.

Advertisement

बीजेपी ने नोआखाली दंगों से तुलना की
बीजेपी के सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर के जरिए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने 1946 के नोआखाली दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग इतिहास से सबक नहीं ले रहे और उसे दोहरा रहे हैं. उन्होंने इसी दिन कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दिन हुई घटना से मामले की तुलना की. इस हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इलाके में सेंट्रल फोर्स को तैनाती की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »