पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका ने अपनी नई रणनीति के तहत आईएसआईएस पर साइबर हमले करना शुरू कर दिया है. उप रक्षा मंत्री राबर्ट वर्क ने बताया कि हम साइबर बम गिरा रहे हैं. हमने ऐसा पहले कभी नहीं किया.
वर्क ने बताया, 'ठीक हमारे हवाई अभियान की तरह मैं एक साइबर अभियान चाहता हूं. मैं अपने पास मौजूद सभी स्पेस क्षमताओं का इस्तेमाल करना चाहता हूं. समूचा रोधी अभियान संगठन पर अत्यधिक दबाव डाल रहा है.'
सीएनएन ने वर्क के हवाले से बताया कि पिछले 10 महीनों में हर वक्त हम उसके रक्षात्मक मोर्चे पर गए हैं. इससे पहले रक्षा मंत्री ऐश कार्टर ने कहा था कि कोशिश मुख्य रूप से सीरिया में मौजूद आईएसआईएस आतंकवादियों पर केंद्रित है.
उनका कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य उनके नेटवर्क को तोड़ना और वहां कमान एवं नियंत्रण की उनकी क्षमता को बाधित करना है, ताकि वे काम नहीं कर सकें. आईएसआईएस ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए सूचना क्षेत्र की शक्ति का दोहन किया है.
मुकेश कुमार / BHASHA