पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

यूपी के शामली में एक पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां से पुलिस ने चार युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. छापे के दौरान पुलिस को कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट

मुकेश कुमार

  • शामली,
  • 09 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

यूपी के शामली में एक पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. यहां से पुलिस ने चार युवतियों और पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. छापे के दौरान पुलिस को कमरे से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली के झिंझाना रोड स्थित पॉश कॉलोनी काका नगर में पिछले दो महीनों से चल रहा था. यहां हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से लड़कियों को मंगवाकर देह धंधा कराया जाता था. स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस बारे में कई बार शिकायत की थी.

पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से निराश लोगों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की, जिसके बाद उन्होंने थाने को सख्त करवाई करने के निर्देश दिए. पुलिस ने इस कॉलोनी में कुल चार लड़कियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया. उनके उपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »