खुदकुशी केस: पुलिस गिरफ्त में कबड्डी प्लेयर रोहित, न्यायिक हिरासत में भेजे गए पिता

नेवी में काम कर रहे प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर रोहित कुमार को दिल्ली पुलिस ने मुंबई के नेवी हेडक्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं उनके पिता ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया है.

Advertisement
कबड्डी प्लेयर रोहित कुमार और उनकी पत्नी ललिता कबड्डी प्लेयर रोहित कुमार और उनकी पत्नी ललिता

मुकेश कुमार / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

नेवी में काम कर रहे प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर रोहित कुमार को दिल्ली पुलिस ने मुंबई के नेवी हेडक्वार्टर से हिरासत में ले लिया है. नेवी ने साफ किया है कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि वह खुद जांच में शामिल होने गए हैं. उनके पिता विजय कुमार ने दिल्ली में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उन्हें तीस हजारी कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 4 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक वीडियो मैसेज के जरिए खुद को बेकसूर बताते हुए रोहित ने कहा कि उनको जानबूझकर इस केस में फंसाया जा रहा है. वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे. उन्होंने उसे कभी प्रताड़ित नहीं किया. कभी दहेज की मांग नहीं की है. वह इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ेंगे. इसके बाद उन्हें भी जीने में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह पुलिस को जांच में पूरा सहयोग करेंगे और सच सामने लाकर ही दम लेंगे.

फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो में रोहित ने कहा है, 'मैं रोहित कुमार. बावरी का पति. मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी बाबरी मुझे छोड़ कर चली गई है. मुझे नहीं पता कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. किस चीज से वो इतनी दुखी थी. हमने सात फेरे लिये थे. जीने-मरने की कसमें खायीं थी. मैं आखरी बार उसका चेहरा भी नहीं देख पाया. मुझे बहुत बाद में पता चला. बात इतनी फैली कि मुझे ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिली.'

Advertisement

 


दहेज मांगने से किया इंकार
'मुझे जाने नहीं दिया गया. न्यूज में जो कुछ दिखाया जा रहा है वो पूरी तरह से झूठ है. मैंने कभी दहेज नहीं मांगा. मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बावरी ने भी ऐसा कुछ नही कहा होगा. इस बात का यकीन तो उनके पिता को भी है कि मैंने कभी दहेज की मांग नहीं की. मैं अपनी लाइफ में खुश था. मेरे घर में चार ही सदस्य थे. मेरे मम्मी-पापा, मैं और बावरी. मैं कहीं भागा नहीं हूं. मैं अपनी ड्यूटी पर हूं. आखरी बार भी मैं उसका चेहरा भी नहीं देख पाया.'


'मैं इसलिए जिन्दा हूं कि दुनिया को सच्चाई का पता चल सके. कोई ये ना सोचे कि सभी मर्द-लड़के ऐसे ही होते हैं. मैं जिन्दा हूं कि मुझे इंसाफ मिले जाए. सबको पता चल जाए कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया. इसके बाद मैं भी अपनी बावरी के पास चला जाऊंगा. पुलिसवाले या कोई भी जब भी मुझे बुलाएंगे मैं चला जाऊंगा. मैं उनके इन्वेस्टीगेशन में पूरा सहयोग करूंगा. मुझे पूरा यकीन है अपने भारतीय कानून पर कि वो कभी किसी का गलत नहीं करेंगे.'


बताते चलें कि दिल्ली में प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर रोहित की पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी. आठ माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें मृतका ने अपने पति और ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. मामला दिल्ली के नांगलोई इलाके का है, जहां अशोक मोहल्ला में प्रो-कबड्डी लीग प्लेयर रोहित की 28 वर्षीय पत्नी ललिता अपने मायके में रह रही थी. उसका रोहित से झगड़ा चल रहा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement