मार्च में पठानकोट आ सकती है पाकिस्तानी जांच टीम

एक पाकिस्तानी जांच दल पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए मार्च में भारत आ सकता है. पाक में एफआईआर दर्ज होने के बाद वहां की सरकार ने यह फैसला लिया है.

Advertisement
पठानकोट हमले के मामले में पाकिस्तान में एफआईआर दर्ज की गई है पठानकोट हमले के मामले में पाकिस्तान में एफआईआर दर्ज की गई है

परवेज़ सागर / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:25 PM IST

पठानकोट आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में पाकिस्तानी जांच टीम मार्च में भारत आ सकती है. पाकिस्तान में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज होने के बाद यह फैसला लिया गया है.

पठानकोट एयरबेस पर हुए में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका की जांच और इस संबंध में सबूत जमा करने के लिए एक पाकिस्तानी जांच दल अगले माह भारत का दौरा कर सकता है. इस संबंध में दोनों तरफ की जांच एजेंसियां एक दूसरे के साथ हमले से जुड़ी जानकारी भी साझा करेंगी.

Advertisement

पाकिस्तानी जांच दल की हमले वाली साइट का दौरा भी करेगा. पडोसी मुल्क की वो टीम इस हमले के बारे में हर तरह की जानकारी भारतीय एजेंसियों से हासिल करेगी.

समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ राजनयिक ने बताया कि पाकिस्तानी जांच दल के भारत दौरे की उम्मीद है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है.

पाकिस्तानी जांच दल उन भारतीय दावों के संबंध में भी सबूत एकत्र करेगा, जिसमें कहा गया है कि आतंकवादी हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई थी और इसे सीमा पार से आए आतंकवादियों ने अंजाम दिया था.

पाकिस्तान के जांचकर्ता भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे, जो इस मामले की जांच कर रही है. राजनयिक सूत्रों ने बताया कि भारत, पाकिस्तान के जांच दल का स्वागत करेगा.

Advertisement

बताते चलें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने शुक्रवार को पठानकोट हमले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके बाद जांच दल के भारत दौरे का रास्ता खुल गया है. पठानकोट हमले के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement