हाथरस: पीड़िता की मां बोली- अधिकारी कहते रहे, खाते में कितने पैसे गए पता है?

पीड़िता की मां ने कहा कि एसआईटी टीम और दूसरे अधिकारी उनके घर आए तो उन्हें एक ही बात कह रहे थे, 'तुम्हें पैसे मिल रहे हैं...अरे तुमको पैसे मिल रहे हैं...पता नहीं तुम्हारे खाते में कितने पैसे गए...मुझे नहीं पता...'

Advertisement
हाथरस की घटना के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो- पीटीआई) हाथरस की घटना के खिलाफ प्रदर्शन (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • हाथरस ,
  • 03 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • 'आखिरी बार बेटी का चेहरा भी नहीं देखने दिया'
  • 'बार-बार पैसे की बात कर रहे थे अधिकारी'
  • हमें सरकार से न्याय चाहिए- मां

हाथरस कांड की पीड़िता की मां ने आजतक के साथ अपनी पीड़ा को साझा किया है. आजतक के साथ बातचीत शुरू करते हुए पीड़िता की मां रोने लगी. उन्होंने कहा कि हमारी बेटी को मिट्टी नहीं दी उनलोगों ने. उन्होंने रोते-रोते आजतक से कहा कि हमारी बहू पुलिसवालों से गुहार लगाती रही कि हमें एक बार ननद का चेहरा देखने दो, लेकिन उन्होंने आखिरी बार चेहरा भी नहीं देखने दिया. 

Advertisement

पता नहीं तुम्हारे खाते में कितने पैसे गए?

पीड़िता की मां ने कहा कि एसआईटी टीम और दूसरे अधिकारी उनके घर आए तो उन्हें एक ही बात कह रहे थे,  'तुम्हें पैसे मिल रहे हैं...अरे तुमको पैसे मिल रहे हैं...पता नहीं तुम्हारे खाते में कितने पैसे गए...मुझे नहीं पता...' पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता उनके खाते में कितने पैसे आए हैं? उन्हें इंसाफ चाहिए.

सीबीआई नहीं सुप्रीम कोर्ट के जज करें जांच

पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि प्रशासन ने इस मामले में किसको हटा दिया है. पीड़िता के परिवार ने कहा कि उन्हें सीबीआई जांच नहीं चाहिए. पीड़िता की एक रिश्तेदार ने कहा कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के एक जज को करनी चाहिए. उनकी निगरानी में जांच होनी चाहिए. 

Advertisement

पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी किसी राजनीतिक दल के लोगों से बात नहीं हुई है. 

14 सितंबर को मैं और बेटी दोनों घबराई हुई थीं

आजतक ने पीड़िता की मां से उनके 14 सितंबर के बयान को लेकर सवाल पूछा. आजतक ने कहा कि 14 सितंबर को उन्होंने क्यों नहीं कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है. 

इस पर पीड़िता की मां ने कहा कि 'उस दिन हादसे के बाद वो घबराई हुई थीं, उनकी बेटी घबराई हुई थी, लोग बोल रहे थे कि यहां से जल्दी ले जाओ.जल्दी ले जाओ...वहां जांच हुई तब पता चली.'

नार्को टेस्ट पर पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें पता नहीं कि ये चीज होती क्या है, वे लोग नार्को टेस्ट नहीं करवाएंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »