दिल्ली की एक इमारत में जब अचानक लगी आग

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी के चार मंजिला एक इमारत में सिलेंडर फटने से लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चालीस लोग घायल हो गए.

Advertisement
सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

सुरभि गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 3:06 AM IST

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी के चार मंजिला एक इमारत से 18 अप्रैल को रात 8 बजे अचानक धुआं उठना शुरू हो जाता है. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर दुकान हैं, जबकि ऊपर की तीन मंजिल पर लोग रहते हैं.

बिल्डिंग में थे कुल पांच लोग
जब बिल्डिंग से धुआं उठना शुरू हुआ, तो लोगों ने पहले तो खुद ही पानी डाल कर धुएं पर काबू पाने की कोशिश की. जब वो इसमें नाकाम रहे, तो फिर फायर ब्रिगेड को फौरन खबर दी गई. उस वक्त बिल्डिंग के अंदर कुल पांच लोग थे. तीन और दो बच्चे.

Advertisement

बिल्डिंग के पास जमा हुए लोग
रात 8 बज कर 35 मिनट 31 सेकंड पर धुएं की वजह से आस-पास के तमाम लोग भी बिल्डिंग के इर्द-गिर्द जमा हो गए. इनमें कुछ राहगीर थे, तो कुछ तमाशबीन भी. एक अंदाजे के मुताबिक कुल 40 लोग उस वक्त इकट्ठा थें.

दूसरी मंजिल से कूद पड़ी महिला
रात 8 बज कर 36 मिनट 12 सेकंड अचानक बिल्डिंग के अंदर एक जबरदस्त धमाका हुआ और का गोला सा उठा. जो भी उस गोले की जद में आया झुलस बैठा. उसी बल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाली एक महिला धमाके के बाद ऊपर से कूद पड़ी, हालांकि वो बच नहीं पाई.

हादसे में 5 की मौत और 40 घायल
इस महिला के अलावा बिल्डिंग में मौजूद दो औरतें और दोनों बच्चे भी मारे गए. बाद में पता चला कि धमाका बिल्डिंग के अंदर सीढ़ियों पर रखे में हुआ था. हादसे में पांच लोगों की हुई, जबकि 40 लोग बुरी तरह झुलस कर जख्मी हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »