सुशांत सिंह राजपूत को फोन पर कौन करता था परेशान? अब हुआ खुलासा

सुशांत सुसाइड केस में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. सुसाइड को लेकर उठते सवालों में नया ट्विस्ट आ गया है. 20 जनवरी को तीन कॉल, 21 जनवरी को 5 कॉल, 22 जनवरी को 3 कॉल. दावा है कि इसी तरह सुबह शाम रिया का फोन सुशांत को परेशान करता था.

Advertisement
सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था (फाइल फोटो) सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था (फाइल फोटो)

शम्स ताहिर खान / परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 07 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

  • 25 फोन कॉल से सुशांत का 'पीछा'!
  • सुशांत को क्यों डराने लगी थी फोन की घंटी?
  • मुंबई से चंडीगढ़ तक किससे भाग रहे थे सुशांत?

सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत 9 जून की रात डेढ़ बजे के बाद हुई थी. जबकि सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर 8 जून की दोपहर को गई थी. यानी रिया, दिशा की मौत से करीब 12 घंटे पहले ही सुशांत का घर छोड़ कर चली गई थी. इसके बाद 8 जून से लेकर 14 जून तक रिया और सुशांत के बीच कोई बात नहीं हुई. तो फिर दिशा की मौत में फंसाने को लेकर सुशांत को किसने धमकी दी?

Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. सुसाइड को लेकर उठते सवालों में नया ट्विस्ट आ गया है. 20 जनवरी को तीन कॉल, 21 जनवरी को 5 कॉल, 22 जनवरी को 3 कॉल. दावा है कि इसी तरह सुबह शाम रिया का फोन सुशांत को परेशान करता था. सुशांत सिंह के नंबर की ये कॉल रिकॉर्ड इसके गवाह हैं. आजतक को ये एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है.

उनके कुछ कॉल रिकॉर्ड मिले हैं, जो इसी साल के हैं. 20 जनवरी से लेकर 24 जनवरी के बीच जब सुशांत सड़क के रास्ते अपनी बहन रानी के पास चंडीगढ़ जा रहे थे. इन दिनों में रिया ने सुशांत को 25 कॉल किए. कभी दो मिनट बात हुई तो कभी तीन मिनट. कभी पांच मिनट. ये फोन कॉल बताते हैं कि सुशांत कुछ दिन रिया से दूर अपने परिवार के साथ बिताना चाहते थे. लेकिन शायद रिया को ये मंजूर नहीं था. सूत्रों से खबर है कि पिछले साल नवंबर में भी सुशांत अपनी तीन बहनों के साथ चंडीगढ़ जाना चाहते थे. इसके लिए टिकट भी बुक हो गई थी. लेकिन रिया ने उन्हें नहीं जाने दिया था.

Advertisement

इस संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया था कि रिया उन्हें फोन तक नहीं उठाने देती थी. सूत्रों से खबर मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत ने दिसंबर में भी नए नंबर से परिवार को फोन किया था. सुशांत मदद के लिए तड़प रहे थे. तब सुशांत ने कहा था कि रिया और उसका परिवार उसे पागल खाने भेजने की साजिश रच रहे हैं. वो कहीं नहीं जाना चाहते. मुंबई से पैकअप कर हिमाचल में रहना चाहते थे.

उधर, रिया को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दूसरी तरफ रिया पर ईडी का शिकांजा भी कस रहा है. अब रिया की शॉपिंग, मेकअप, आने जाने का खर्चा. रिया के भाई के होटल बिल, ट्यूशन फीस, हवाई टिकट जैसे इन खर्चों की भरपाई का एक-एक पैसा सुशांत के अकाउंट से पे किया जाता था. जिसकी तस्दीक सुशांत के बैंक अकाउंट स्टेटमेंट से हो रही है. सुशांत का परिवार भी ये आरोप लगा चुका है कि रिया पैसों के लिए उनका इस्तेमाल कर रही थी.

इतना ही नहीं सुशांत की कंपनी में भी रिया और उसका भाई शोविक डायरेक्टर थे. जिसमें एक कंपनी का नाम था Vividrage Rheality X. कंपनी के नाम में ही Rhea था. जिसमें रिया, उसके भाई और सुशांत ने बराबर की पूंजी लगाई थी. रिया और सुशांत के बीच पैसों के इसी लेन देन का हिसाब किताब अब रिया और उसके परिवार को देना होगा.

Advertisement

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिया, उनके भाई शोविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने रिया से आज शुक्रवार पूछताछ भी की है. रिया के भाई से भी पूछताछ हो सकती है, जो सुशांत की दो कंपनियों में डायरेक्टर था. रिया और उसके परिवार के खिलाफ ईडी की जांच का अहम बिंदू वो 15 करोड़ है. जिसको लेकर सुशांत के परिवार का आरोप है कि ये 15 करोड़ रिया ने हड़पे हैं.

ईडी के रडार पर रिया का मुंबई के खार स्थित एक फ्लैट भी है. सूत्रों से खबर है कि ईडी को फ्लैट की डील में गड़बड़ की आशंका है. इस डील की जांच होगी. सुशांत के अकाउंट से जो पैसे रिया पर खर्च किए गए. ईडी उसका भी हिसाब रिया से लेगी. कई बैंक ट्रांसेक्शन ऐसी है. जो शक के घेरे में है. उधर, दूसरे दिन भी ईडी ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैम्यूल मिरांडा से पूछताछ की. ईडी के अधिकारियों ने इसके पहले बुधवार को सैम्यूल से 14 घंटे पूछताछ की थी. ईडी सुशांत के पैसों को लेकर उनके सीए से भी पूछताछ कर सकती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »