स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया- कोरोना संक्रमित युवाओं में कम ही दिख रहे लक्षण, ज्यादा सतर्क रहें

डॉ. वीके पॉल ने कहा कि बच्चो में कोरोना पहले बिना लक्षण वाला ही होता है. बच्चे भी मास्क लगाएं और डिस्टेंस मेंटेन करें. बच्चों में लक्षण विजिबल होते ही इलाज शुरू किया जाना चाहिए.

Advertisement
बच्चों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. (सांकेतिक तस्वीर) बच्चों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. (सांकेतिक तस्वीर)

मिलन शर्मा / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2021,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST
  • बच्चों में संक्रमण दिखते ही शुरू करें इलाज: स्वास्थ्य मंत्रालय
  • संक्रमित बच्चे के मामलों में कम ही दिख रहा लक्षण: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अब बच्चों या नई उम्र के युवाओं की ओर भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. दुनिया के अलग-अलग देशों में इसे लेकर चर्चा है. मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बच्चों के प्रति संक्रमण के खतरे को लेकर चिंता जाहिर की.

स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. वीके पॉल ने बताया कि हमारे पास ऐसी सूचना है कि संक्रमित हो रहे नई उम्र के युवाओं में कोरोना के लक्षण कम ही देखने को मिल रहे हैं. आईसीएमआर की तरफ से बीते दिसंबर में किए गए सर्वे के मुताबिक वयस्क और 10 साल तक के बच्चों में सीरो पॉजिटिविटी की दर एक समान है. जोकि लगभग 22-23 प्रतिशत है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि इसके आधार पर ऐसे लोगों का ज्यादा ध्यान रखा जाना जरूरी है. वीके पॉल ने कहा कि बच्चों के इलाज के प्रोटोकॉल के बारे में हमारी वेबसाइट पर बताया गया है. अगर बच्चों में कोरोना के लक्षण हैं तो इसका पालन जरूर किया जाना चाहिए.

डॉ. पॉल ने बताया कि बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कौवैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है. अगले 10-12 दिन में यह शुरू होगा. विज्ञान इस बात पर गौर कर रहा है कि बच्चों से भी कोरोना फैल रहा है और बच्चे संक्रमित भी हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बच्चो में कोरोना पहले बिना लक्षण वाला ही होता है. बच्चे भी मास्क लगाएं और डिस्टेंस मेंटेन करें. बच्चों में लक्षण विजिबल होते ही इलाज शुरू किया जाना चाहिए. बिना लक्षण वाले बच्चों से कोरोना फैलता है और उनके परिवार वालों को भी पता नहीं होता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »