राजस्थान: कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का मेदांता हॉस्पिटल में निधन, कोरोना से थे संक्रमित

राजस्थान के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए कांग्रेस के दिग्गज नेता कैलाश त्रिवेदी आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया.

Advertisement
कांग्रेस के दिग्गज नेता कैलाश त्रिवेदी (फाइल फोटो) कांग्रेस के दिग्गज नेता कैलाश त्रिवेदी (फाइल फोटो)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 06 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST
  • एक महीने पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे MLA
  • गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में हुए थे भर्ती
  • आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर ली अंतिम सांस

राजस्थान के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए कांग्रेस के दिग्गज नेता कैलाश त्रिवेदी आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. विधायक त्रिवेदी एक महीने पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद भीलवाड़ा, जयपुर में उपचाररत थे, लेकिन हालत गंभीर होने पर 5 दिन पूर्व ही सरकार ने एयर एम्बुलेंस से उन्हें गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करवाया था.

Advertisement

विधायक कैलाश त्रिवेदी की हालात में किसी तरह का सुधार नहीं हो रहा था. आज सुबह आठ बजकर 17 मिनट पर उनके निधन की आधिकारिक घोषणा की गई. विधायक त्रिवेदी को राजनीति विरासत में मिली थी. उनका पूरा परिवार पंचायत राज में प्रधान पद पर रह चुका है. पिता के बाद राजनीति की विरासत कैलाश त्रिवेदी ने संभाली ओर प्रधान बने. इसके बाद पहली बार 2003 मे विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे.

कैलाश त्रिवेदी  सिर्फ एक चुनाव हारे, बाकी चुनावम में सहाड़ा की जनता ने उनका समर्थन किया और उनको जिताकर विधानसभा भेजा.  विधायक त्रिवेदी ने इलाके में विकास कार्यो को नई ऊंचाइयां दी. त्रिवेदी के निधन पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शोक व्यक्त किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »