कर्नाटक: CM की चेतावनी- नियमों की अनदेखी हुई तो बेंगलुरु में लग सकता है लॉकडाउन

दक्षिण के कई राज्यों में पिछले दिनों कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. कर्नाटक में भी अब कुल केस की संख्या दस हजार के आंकड़े को पार कर गई है.

Advertisement
कर्नाटक में बढ़े हैं कोरोना के केस कर्नाटक में बढ़े हैं कोरोना के केस

नागार्जुन

  • बेंगलुरु ,
  • 25 जून 2020,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

  • कर्नाटक में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
  • सीएम की अपील- नियमों का पालन करें लोग
देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ रहा है और कई जगह तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. कर्नाटक में भी पिछले दिनों में कोरोना ने अपने पैर पसारे हैं, ऐसे में अब मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने लोगों को एक बार फिर चेतावनी दी है.

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का कहना है कि अगर लोग सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो बेंगलुरु में एक बार फिर सख्त लॉकडाउन लग सकता है.

Advertisement

सीएम ने कहा कि पिछले दिनों में केस तेजी से बढ़े हैं, इस पर जल्द ही एक आपातकालीन बैठक बुलाई जाएगी. हम फिर से नियमों को सख्त कर सकते हैं, ऐसे में लोगों का सहयोग जरूरी है.

मुख्यमंत्री ने लोगों की लापरवाही को लेकर कहा कि कई जगह देखने को मिल रहा है कि लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. हमने लोगों की आसानी के लिए कुछ सेक्टर्स को खोल दिया है, लेकिन अगर ऐसा होता रहा तो बेंगलुरु को फिर सील डाउन किया जा सकता है.

आपको बता दें कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के कुल मामले दस हजार का आंकड़ा पार कर चुके हैं, ऐसे में सरकार की ओर से सख्ती बरती जा रही है. अभी बेंगलुरु के कुछ इलाकों में फिर से सख्ती की गई है और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. फिर भी शहर में कोरोना के केस तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

Advertisement

बता दें कि कर्नाटक से इतर तमिलनाडु के चेन्नई में भी बीते दिनों फिर से लॉकडाउन लगाया गया है, चेन्नई में तेजी से मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement