Corona In India: देश में 24 घंटे में 4041 नए मामले आए, अकेले केरल में 33.9 फीसदी केस

देश में कोरोना के 4 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. अकेले केरल में 33.9 फीसदी केस हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 10 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,651 हो गई है.

Advertisement
पिछले 24 घंटों में कुल 4,41,989 नमूनों की जांच की गई है. -फाइल फोटो पिछले 24 घंटों में कुल 4,41,989 नमूनों की जांच की गई है. -फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2022,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST
  • भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है
  • पिछले 24 घंटों में 2 हजार 363 ठीक हुए

भारत में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटों में 4 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं, जो गुरुवार की तुलना में 8.9 फीसदी अधिक है. सबसे अधिक मामले केरल से आए हैं, यहां 1 हजार 370 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. 

अन्य राज्यों की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 1,045 मामले, दिल्ली में 373 मामले, कर्नाटक में 297 मामले और हरियाणा में 188 नए मामले सामने आए हैं. केरल को लेकर इन पांच राज्यों में 80.99 फीसदी मामले सामने आए हैं. 

Advertisement

नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार 177 हो गई है. पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,668 की वृद्धि हुई है. 

भारत में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 363 ठीक हुए. भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है. देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,26,22,757 हो गई है.

पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत हुई है

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 651 हो गई है. 

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 5 हजार 840 लोगों को कोरोना का डोज लगाया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में कुल 4,41,989 नमूनों की जांच की गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »