बांग्लादेश को भारत देगा कोरोना वैक्सीन, विदेश सचिव से मिला आश्वासन

भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला इस वक्त बांग्लादेश की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान श्रृंगला ने ढाका में अपने समकक्ष बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन से मुलाकात की.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

  • दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम
  • कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटी दुनिया

दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम मचा हुआ है. दुनिया कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की तलाश में जुटी हुई है. इस बीच बांग्लादेश का कहना है कि भारत बांग्लादेश को प्राथमिकता के साथ कोरोना वायरस की वैक्सीन उपलब्ध करवाएगा.

समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक ढाका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि बांग्लादेश कोरोना वैक्सीन को प्राथमिकता के आधार पर भारत से हासिल करेगा. दरअसल, भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला इस वक्त बांग्लादेश की यात्रा पर हैं. इस यात्रा के दौरान श्रृंगला ने ढाका में अपने समकक्ष बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन से मुलाकात की. साथ ही दोनों ने कोरोना वायरस महामारी के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की.

Advertisement

श्रृंगला से मुलाकात के बाद बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमेन ने कहा कि कोरोना वैक्सीन भारत तक सीमित नहीं होगी. हमें आश्वासन दिया गया है कि भारत हमें प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन प्रदान करेगा. देश की दवा कंपनियां इस पर सहयोग कर सकेंगी. इस दौरान बिन मोमेन ने भारत के सीरम संस्थान से वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी.

बता दें कि दोनों देशों के बीच ये वार्ता ऐसे वक्त में हुई है जब कुछ दिनों पहले ही बांग्लादेश मेडिकल रिसर्च काउंसिल (बीएमआरसी) के जरिए चीन को सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित एंटी-कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे चरण के मानव परीक्षण करने की अनुमति दी है. इससे पहले चीन ने जून के पहले सप्ताह के दौरान बांग्लादेश में महामारी की तैयारी का आकलन करने के लिए एक चिकित्सा दल भी भेजा था.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »