दिल्ली में कोरोना के डरावने आंकड़े, 24 घंटे में 17,282 नए केस, 104 लोगों की मौत

राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या भी 50,736 हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में भी सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, राजधानी में होम आइसोलेशन का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया है. राजधानी में होम आइसोलेशन में  24,155 मरीज हैं. सक्रिय मरीजों की दर की बात करें तो यह 6.61 फीसदी है. 27 नवम्बर 2020 को सक्रिय मरीजों की दर 6.84 फीसदी थी.

Advertisement
दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. (फाइल फोटो) दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. (फाइल फोटो)

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:26 AM IST
  • राज्य में संक्रमण दर बढ़ी, रिकवरी रेट घटा
  • बीते 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत
  • दिल्ली में टूटे अबतक के सारे रिकॉर्ड

दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. बुधवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. सूबे में पहली बार एक दिन में 17 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,282 नए मामले सामने आए हैं और 104 मरीजों की मौत हुई है.

Advertisement

राज्य में संक्रमण दर भी करीब 16 फीसदी हो गया है. यहां संक्रमण दर 15.92 फीसदी हो गया है. यह संक्रमण दर का अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है. वहीं, राजधानी में मरीजों की मौत की संख्या भी 30 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा है. यहां 30 नवंबर को 108 मौतें हुई थी. इसके साथ ही राजधानी में मरीजों की मौत का कुल आंकड़ा 11,540 हो गया है. राजधानी में हॉट स्पॉट्स का आंकड़ा भी साढ़े 7 हजार के पार हो गया है. यहां 7598 कंटेनमेंट जोन्स हैं.

 राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या भी 50,736 हो गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में भी सबसे बड़ा आंकड़ा है. वहीं, राजधानी में होम आइसोलेशन का आंकड़ा 24 हजार के पार पहुंच गया है. राजधानी में होम आइसोलेशन में  24,155 मरीज हैं. सक्रिय मरीजों की दर की बात करें तो यह 6.61 फीसदी है. 27 नवम्बर 2020 को सक्रिय मरीजों की दर 6.84 फीसदी थी. राजधानी में रिकवरी दर भी घट गया है. यहां अब रिकवरी दर 91.88 फीसदी हो गया है. 28 नवम्बर 2020 को भी रिकवरी दर 91.88 फीसदी था.

Advertisement

बीते 24 घंटे में सामने आए 17,282 केस के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,67,438 हो गई है. जबकि बीते 24 घंटे में 9952 मरीज ठीक भी हुए हैं. इसके साथ ही ठीक हुए कुल मरीजों का आंकड़ा 7,05,162 हो गया है. राज्य में बीते 24 घंटे में 1,08,534 टेस्ट हुए हैं, जिसके बाद टेस्ट का कुल आंकड़ा 1,58,61,634 हो गया है.  बीते 24 घंटे में 73,915 RTPCR टेस्ट और 34,619  एंटीजन टेस्ट हुए हैं. राज्य में कोरोना डेथ रेट 1.5 फीसदी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »