बिहार: कोरोना संकट में एंबुलेंस चालकों की मनमानी पर ब्रेक, सरकार ने रेट कार्ड किया जारी 

कोरोना संकट में एंबुलेंस चालकों द्वारा मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है. इस मनमानी पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने एंबुलेंस का किराया निर्धारित कर दिया है. इससे अधिक किराया लेने के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement
बिहार सरकार ने एंबुलेंस के लिए रेट कार्ड किया जारी बिहार सरकार ने एंबुलेंस के लिए रेट कार्ड किया जारी

उत्कर्ष कुमार सिंह

  • पटना,
  • 06 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST
  • अलग-अलग गाड़ियों का 50Km का​ किराया किया गया फिक्स
  • अधिक चलने पर प्रति किमी के हिसाब से लगेगा चार्ज 

बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी हुई है. तो वहीं अस्पताल तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस चालक भी मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एंबुलेंस के किराये का रेट कार्ड जारी कर दिया है. इसके साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि यदि इससे ज्यादा कोई किराया वसूलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

राज्य में एंबुलेंस का किराया निर्धारित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग के आपसी समन्वय के साथ गठित कमेटी द्वारा ये रेट लिस्ट तैयार की गई है. इस लिस्ट में 6 तरह की एंबुलेंस के लिए अलग अलग किराया निर्धारित किया गया है. जिसमें 50 किमी तक आने जाने का रेट फिक्सड है, वहीं इससे अधिक दूरी की यात्रा करने पर रेट तय किए गए हैं. वहीं सरकार द्वारा साफ कहा गया है कि यदि इस रेट से अधिक कोई भी एंबुलेंस चालक पैसे वसूलता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये तय किए गए रेट 
एंबुलेंस में प्रयोग की जाने वाली सामान्य छोटी कार के लिए 50 किमी तक फिक्स्ड रेट 1500 रुपये हैं, वहीं इससे अधिक चलने पर 18 रुपये प्रतिकिमी के हिसाब से ले सकेंगे. वहीं वातानुकूलित छोटी कार का किराया 1700 रुपये, बोलेरो, सूमो और मार्शल के लिए फिक्स किराया 1800 रुपये और उससे अधिक चलने पर 18 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ही देना होगा. वहीं यदि इन बड़ी कारों में एसी है, तो 50 किमी के लिए इनका किराया 2100 रुपये रहेगा. इससे अधिक चलने पर 18 रुपये प्रति किमी का चार्ज देना होगा. 

Advertisement

इनका भी किराया किया गया तय 
इसके अलावा सीटी राईड, विंगर, टैंपो, ट्रेवलर व 14 से 22 सीटर वाहनों के लिए 50 किमी का किराया 2500 रुपये तय किया गया है, वहीं इससे अधिक चलने पर 25 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ये ले सकेंगे. वहीं लग्जरी गाड़ियों में आने वाली जाइलो, स्कॉर्पियों, क्वालिस, टवेरा एसी के लिए भी 50 किमी तक का किराया 2500 रुपये तय किया गया है. वहीं इससे अधिक चलने पर 25 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से देना होगा.   

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »