बीजिंग के करीबी शहर में वुहान जैसी सख्ती, सीफूड मार्केट से मिले 11 मरीज

चीन में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं. बीजिंग के बाद अब उससे सटे इलाके में नया क्लस्टर बनकर सामने आया है.

Advertisement
बीजिंग में फिर फैल रहा कोरोना (PTI) बीजिंग में फिर फैल रहा कोरोना (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 3:16 PM IST

  • चीन में कोरोना केस का नया क्लस्टर
  • बीजिंग से सटे इलाके में लॉकडाउन

चीन जब भी दावा करता है कि उसके यहां से कोरोना वायरस खत्म हो गया तभी एक नया हॉटस्पॉट सामने आ जाता है. रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब बीजिंग के पास के एक इलाके को लॉकडाउन में डालना पड़ा, क्योंकि यहां पर कोरोना वायरस के केसों का नया क्लस्टर बनकर उभर गया है.

Advertisement

चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले कुछ वक्त से कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं. पहले यहां पर मार्केट को बंद किया गया था, अब बीजिंग से सटे क्षेत्र हेबेई में भी कोरोना वायरस के दर्जनों केस रिपोर्ट हुए हैं.

जिसके बाद चीन ने यहां पर लॉकडाउन लगा दिया है और करीब पांच लाख लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया गया है. ये इलाका बीजिंग से सिर्फ 150 किमी. की दूरी पर है और यहां बिल्कुल उस तरह का लॉकडाउन लगाया जा रहा है जैसे वुहान में लगा था.

इस दौरान हर परिवार से एक व्यक्ति को ही बाहर जाने की इजाजत होगी, वो भी सिर्फ दिन में एक बार. दरअसल, पिछले 24 घंटे में यहां पर डेढ़ दर्जन कोरोना वायरस के केस आए हैं. बीजिंग में पहले फूड मार्केट में कोरोना वायरस के नए मामले मिले थे.

Advertisement

अब जो नया क्लस्टर मिला है वो भी एक सीफूड मार्केट का ही है, जहां पर मछली की सप्लाई काफी अधिक है. जो नए डेढ़ दर्जन केस आए हैं उनमें से 11 सिर्फ इसी मार्केट से ही हैं. बता दें कि चीन में अप्रैल के महीने में कोरोना वायरस के मामले खत्म हो गए थे, लेकिन जून में पहले बीजिंग, फिर वुहान और अब हेबेई इलाके में एक बार फिर कोरोना की लहर चल पड़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »