चेन्नई में नए साल के जश्न पर पाबंदी, एक जनवरी को रात 12 से सुबह 5 बजे तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

देश के तहत एक जनवरी को रात 12 से सुबह 5 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं औऱ आपातकालीन वाहनों को ही आवाजाही करने की अनुमति होगी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अक्षया नाथ

  • चेन्नई,
  • 30 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST
  • तमिलनाडु में एक दिन में 739 कोरोना के केस मिले
  • होटल, बार और समंदर किनारे नहीं कर सकेंगे पार्टी

देशभर में कोरोना संक्रमण अब कहर मचा रहा है. ऐसे में पुलिस औऱ प्रशासन को डर सता रहा है कि नए साल का जश्न कहीं कोरोना के स्प्रैडर का रूप न ले ले. इस लिहाज से चेन्नई में पुलिस ने नए साल के जश्न पर पाबंदी तो पहले ही लगा दी थी. अब नए आदेश में कहा गया है कि चेन्नई में 1 जनवरी को रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी.

Advertisement

लोगों से अपील की गई है कि वह 31 दिसंबर को रात 12 बजे से पहले ही अपने घर पहुंच जाएं. क्योंकि इस आदेश के तहत एक जनवरी को रात 12 से सुबह 5 बजे तक सिर्फ जरूरी सेवाओं औऱ आपातकालीन वाहनों को ही आवाजाही करने की अनुमति होगी. बता दें कि तमिलनाडु में कोरोना के बीते 24 घंटे में 739 केस मिल हैं.

तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कहा गया है कि नए साल का जश्न न मनाएं क्योंकि संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. साथ ही कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी नियमों का पालन करें.

बता दें कि इससे पहले पुलिस प्रशासन ने घोषणा की थी कि नए साल के मौके पर बीच (समुद्र के किनारे) के साथ ही होटल या रिसॉर्ट में कोई पार्टी नहीं होगी. साथ ही समंदर के किनारे कोई भी गाड़ी पार्क कर वक्त नहीं बिता सकेगा. नए साल के मौके पर शहर में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »