Silver Crash From High: चांदी अब हाई से ₹1.98 लाख सस्ती, सोना भी लुढ़का, जानें 10 ग्राम का भाव

Gold-Silver Rate Fall Today: एमसीएक्स पर बुधवार को कारोबार की शुरुआत होते ही सोना-चांदी फिसले हुए नजर आए हैं. इस ताजा गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुएं अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई हैं.

Advertisement
बुधवार को ओपनिंग के साथ ही और सस्ते हुए सोना-चांदी. (Photo: Reuters) बुधवार को ओपनिंग के साथ ही और सस्ते हुए सोना-चांदी. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को भी गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं का भाव कारोबार ओपन होने के साथ ही फिसल गया. एक ओर जहां चांदी की वायदा कीमत में 2100 रुपये कम हुई है, जिसके साथ ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. तो वहीं दूसरी ओर वायदा सोना भी 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. 1 किलो चांदी का भाव अपने हाई लेवल से अब 1.98 लाख रुपये कम हो चुका है.

Advertisement

चांदी में नहीं थम रही गिरावट
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है. हर रोज ये कीमती धातु सस्ती हो रही है. जनवरी में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए वायदा चांदी का भाव पहली बार 4 लाख के ऐतिहासिक स्तर के पार निकला था, लेकिन इसके बाद लगातार क्रैश (Silver Price Crash From High) देखने को मिला. बता दें कि MCX पर वायदा कारोबार में चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये है, जिसे इसने 29 जनवरी को छुआ था और यहां ये अब चांदी 1,98,984 रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है.

बुधवार को कमोडिटी मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही Silver Price गिरकर 2,21,064 रुपये पर आ गया. बीते कारोबारी दिन 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी अपने बंद भाव 2,23,189 रुपये प्रति किलो की तुलना में 2125 रुपये सस्ती हुई है. 

Advertisement

खुलते ही इतना सस्ता हुआ Gold
न सिर्फ चांदी, बल्कि वायदा कारोबार में सोना भी फिसला है. बीते कारोबारी दिन MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव (10 Gram 24 Karat Gold Rate) गिरावट के साथ 1,42,257 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन बुधवार को खुलते ही ये धड़ाम हो गया और इसकी कीमत 1,40,740 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गई. इस हिसाब से देखें, तो एक झटके में कीमती पीली धातु 1517 रुपये सस्ती हो गई है.

सोने का वायदा भाव भी चांदी की तरह ही जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में पहली बार 2 लाख रुपये के पार निकलकर हाई पर पहुंचा था और यहां से अब ये कीमती पीली धातु 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ती हो चुकी है.  

जुलाई में अब तक कितना बदला रेट 
बात करें जुलाई महीने में अब तक कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए बदलाव के बारे में, तो 1 जुलाई से 15 जुलाई तक 10 कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver Price 2,30,384 रुपये से गिरते हुए 2,21,064 रुपये पर आ गया है यानी चांदी 9,320 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती (Silver Cheaper) हुई है. दूसरी ओर सोना 1,44,430 रुपये प्रति 10 ग्राम से 3690 रुपये कमजोर हो चुका है. 

Advertisement

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »