मुंबई में 79 रुपये के पार डीजल का भाव, ये है पेट्रोल का हाल

पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी.

Advertisement
बुधवार को कोई बदलाव नहीं बुधवार को कोई बदलाव नहीं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • बुधवार को स्थिर रहा पेट्रोल का भाव
  • डीजल के भाव में भी बदलाव नहीं
  • मुंबई में डीजल 79 रुपये के पार

इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है. यही वजह है कि हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की तेजी पर ब्रेक लग गया है. हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव कम हुए हैं. इसके बावजूद मुंबई में डीजल 79 रुपये से ज्यादा के भाव पर बिक रहा है. आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement

मंगलवार को आई गिरावट
इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की. वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 22 पैसे जबकि मुंबई में 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया.

क्या है रेट लिस्ट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 81.55 रुपये, 83.06 रुपये, 88.21 रुपये और 84.57 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं. डीजल की कीमतें भी चारों महानगरों में क्रमश: 72.56 रुपये, 76.06 रुपये, 79.05 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर पर हैं.

कच्चे तेल का हाल
अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.13 फीसदी की नरमी के साथ 39.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. बता दें कि मेक्सिको की खाड़ी में तूफान के कारण तेल का उत्पादन प्रभावित होने की आशंकाओं से कीमतों में तेजी लौटी है. हालांकि कोरोना महामारी के कारण तेल की मांग सुस्त रहने के चलते कीमतों में इस समय बहुत ज्यादा तेजी की संभावना नहीं है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »