देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC बच्चे, बूढ़े या महिलाएं सभी के लिए प्लान पेश करती है. खासतौर पर रिटायरमेंट के बाद की लाइफ बिना पैसों की किल्लत के कटे इस लिहाज से भी एलआईसी प्लान पॉपुलर हैं. ऐसी ही एक पॉलिसी है LIC Smart Pension Plan, जो जीवनभर पेंशन की गारंटी देती है.
निवेश के साथ ही पेंशन शुरू
LIC का ये पेंशन प्लान को बीते साल 2025 में लॉन्च किया गया था और ये निवेश के साथ ही पेंशन का लाभ देने वाली पॉलिसी है. यानी रिटायरमेंट के बाद नियमित आय (Reguler Income) के लिहाज से देखें, तो ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. दरअसल, एलआईसी स्मार्ट पेंशन योजना (LIC Smart Pension Scheme) एक इमिडिएट एन्युटी प्लान है, जिसमें पॉलिसी होल्डर्स को एकमुश्त सिंगल प्रीमियम अमाउंट के निवेश के साथ ही तुरंत पेंशन मिलना शुरू हो जाती है और ये जीवनभर मिलती रहती है.
बाजार की 'No Tension', रिस्क जीरो
लाइफ टाइम फिक्स्ड पेंशन की गारंटी देने वाली LIC की यह पॉलिसी उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई थी, जो शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव से दूर रिक्स फ्री निवेश पर जोर देते हैं और रेग्युलर गारंटीड इनकम की तलाश में रहते हैं. ये प्लान एलआईसी का Non-Linked और Non-Participating Plan है, यानी इसमें शेयर बाजार से जुड़ा कोई जोखिम नहीं है और पेंशन की दर पॉलिसी लेते समय ही फिक्स कर दी जाती है, जो जीवनभर मिलती रहती है.
LIC के इस प्लान की खास बातें
निवेश के लिए तय है ये लिमिट
Smart Pension Plan में न्यूनतम एन्युटी खरीद 1 लाख रुपये तय की गई है. वहीं दूसरी ओर अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट सेट नहीं है, यानी जितना ज्यादा निवेश, पेंशन भी उतनी ही अधिक पा सकते हैं. यह स्कीम खासकर उन रिटायर्ड कर्मचारियों, प्राइवेट जॉब करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी है, जो हर महीने नियमित आय चाहते हैं.
ऐसे मिलेगी 20000 रुपये पेंशन
LIC के स्मार्ट पेंशन प्लान के तहत मंथली पेंशन का कैलकुलेशन करें, तो अगर किसी निवेशक को स्कीम के तहत मंथली 20 हजार रुपये की पेंशन लेनी है, तो इसके लिए उसे एकमुश्त 35 लाख रुपये का निवेश करना होगा. इसके जरिए सालाना 2.87 लाख रुपये और मंथली 23,940 रुपये की पेंशन पक्की हो जाती है.
आजतक बिजनेस डेस्क