Good News: आज तो जश्न मनाओ... रुपया मजबूत, शेयर बाजार बम-बम, सोने-चांदी ने भी लगाई दौड़!

Market Updates: संघर्ष विराम की खबर ने भारतीय बाजारों में जोश भर दिया है. सेंसेक्स 3 हजार अंक तक उछल गया. आज की तेजी में सभी छोटे-बड़े निवेशकों के पोर्टफोलियो में हरियाली देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में तेजी जारी रह सकती है.

Advertisement
शेयर बाजार में तूफानी तेजी. (Photo: AI Generate Image) शेयर बाजार में तूफानी तेजी. (Photo: AI Generate Image)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

युद्ध विराम की घोषणा से पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है, भारत के लिए भी आज का दिन चौतरफा खुशियां लेकर आया है. शेयर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक, हर तरफ हरियाली और तेजी का माहौल है. छोटे-बड़े निवेशक सब झूम उठे हैं. 

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्त तक युद्धविराम की खबरों ने वैश्विक बाजारों में उत्साह भर दिया है. बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई. भारतीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान ही निवेशकों को करीब 18 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई. 

Advertisement

1. शेयर बाजार में 'बम-बम' तेजी
ईरान और अमेरिका के बीच संघर्षविराम ने सबसे पहले शेयर बाजार का माहौल बदल दिया है. भारतीय शेयर बाजार के लिए आज दिन बेहद शानदार भरा रहा है, वैश्विक संकेतों और घरेलू निवेशकों के भरोसे के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल देखा गया. निफ्टी करीब 900 अंक तक उछल गया और 24000 अंक को पार भी कर गया. सेंसेक्स में 3000 अंकों की उछाल देखने मिली. 

2. रुपया हुआ मजबूत
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया भी आज काफी मजबूत स्थिति में दिखा. विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने जोरदार वापसी की है. डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 92.56 के स्तर पर पहुंच गया. 

3. सोने और चांदी ने भी लगाई दौड़
सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, सोने-चांदी की कीमतें भी भागने लगी हैं. जिससे सोने और चांदी में निवेश करने वालों के चेहरे खिल उठे हैं. MCX पर सोना करीब 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 1,53,770 रुपये पर पहुंच गया है, यह तेजी वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश की मांग के कारण देखी जा रही है. 

Advertisement

चांदी की कीमतों में तो और भी जबरदस्त उछाल आया है. चांदी करीब 13,000 रुपये से अधिक की तेजी के साथ 2,44,910 प्रति किलोग्राम के पार निकल गई है. औद्योगिक मांग और वैश्विक सुधार के चलते चांदी में तेजी लौटी है. 

4. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
युद्ध विराम ने सबसे पहले कच्चे तेल के भाव पर ब्रेक लगाया. कच्चे तेल (Brent Crude) की कीमत लुढ़क कर 94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. जिसने भारतीय रुपये को सहारा दिया है. इससे भारत के आयात बिल में कमी आएगी और महंगाई पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

बता दें, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज का दिन सबसे अहम है. जानकारों का मानना है कि अगर वैश्विक परिस्थितियां इसी तरह स्थिर रहीं, तो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार नए रिकॉर्ड बना सकता है. क्योंकि बुधवार की तेजी में रिटेल निवेशकों के पोर्टफोलियो में भी सुधार देखने को मिले हैं.
  

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »