Gold Update Price: 15 दिन में इतना सस्ता हो गया सोना, एक समय 51,455 रुपये था भाव

मई महीने के आखिरी दिन जहां 24 कैरेट सोने का भाव 51,125 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं अगले दिन यानी जून की शुरुआत पर ही इसका भाव 50,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

Advertisement
सस्ता मिल रहा सोना सस्ता मिल रहा सोना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2022,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST
  • सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी
  • सोने में निवेश का अच्छा समय

शेयर बाजारों में जहां गिरावट का दौर जारी है. ऐसे में लोगों का रूझान सुरक्षित निवेश के लिए फिर से सोने की ओर बढ़ रहा है. इस बीच सोना बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है और अब ये पहले से सस्ता मिल रहा है. जानें बीते 15 दिन में क्या रहा सोने का भाव...

1 जून से उतार-चढ़ाव जारी
सोने के भाव में 1 जून के बाद से ही उतार-चढ़ाव जारी है. मई महीने के आखिरी दिन जहां 24 कैरेट सोने का भाव 51,125 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं अगले दिन यानी जून की शुरुआत पर ही इसका भाव 50,606  रुपये प्रति 10  ग्राम पर बंद हुआ.

Advertisement

3 जून को 51,455 पर पहुंचा भाव
इसके बाद सोने के भाव में लगातार दो दिन तेजी दर्ज की गई और 3 जून को सोने का भाव 51,455 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि उसके बाद इसमें लगातार टूट देखी गई और 10 जून तक ये फिर से 51,000 रुपये से नीचे आ गया. तब इसका भाव  50,935 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

अभी इतना सस्ता मिल रहा सोना
दस जून के बाद जब मार्केट 13 जून को खुला, तो सोने के भाव में एक बार फिर तेजी देखी गई. ये  51,435 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. फिर अगले ही दिन बाजार में टूट देखी गई और सोना भाव 14 जून को गिरकर 50,647   रुपये पर आ गया. यानी एक ही दिन में भाव 212 रुपये गिर गया. जबकि जून महीने की पहली तारीख से अब तक देखें तो सोने के भाव में कुल 41 रुपये का उछाल आया है.

Advertisement

निवेश के लिए अच्छा समय
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो ये निवेश के लिए बढ़िया समय है. शादियों का सीजन भी चल रहा है, उस हिसाब से भी आप सोने की खरीदारी अभी कर सकते हैं, क्योंकि इसके दाम काफी नीचे हैं.

शेयर बाजार में चल रही उठा-पटक
अगर शेयर बाजार को देखें, तो इसमें लगातार काफी उठा-पटक हो रही है. बीते एक महीने में शेयर बाजार के निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. बुधवार को भी जब बाजार बंद हुआ, तब सेंसेक्स 152.18 अंक (0.29 फीसदी) गिरकर 52,541.39 अंक पर और निफ्टी 39.95 अंक (0.25 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,692.15 अंक पर रहा.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »