आज से 4 दिनों तक ठप रहेगी EPFO की सर्विस, फिर UPI-ATM से निकलेंगे पैसे!

ईपीएफओ सर्विस अगले 4 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं, क्‍योंकि ईपीएफओ ने कहा है कि नए सर्विस अपग्रेडशन की वजह से यह फैसला लिया गया है.

Advertisement
4 दिनों के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट बंद. (Photo: AI Generated) 4 दिनों के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट बंद. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) ने एक बड़े सिस्‍टम अपग्रेड के लिए 26 जून से चार दिनों के लिए अपने ऑनलाइन सर्विस को सस्‍पेंड करने का ऐलान किया है. इस दौरान ईपीएफओ पर क्‍लेम प्रॉसेस नहीं होगा. इसके साथ ही कई अन्‍य सर्विसेज भी बंद रह सकती हैं. 

हालांकि, ईपीएफओ ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह रुकावट ईपीएफओ 3.0 के लॉन्‍च करने का हिस्‍सा है, लेकिन जिस हिसाब से ईपीएफओ ने अपने पोर्टल पर जानकारी शेयर की है. उस हिसाब से लगता है कि नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड यानी EPFO3.0 के लॉन्‍च के लिए ही चार दिनों तक सर्विस को सस्‍पेंड कर दिया गया है. 

Advertisement

इस अस्थायी बंद के कारण क्‍लेम और बैलेंस चेक में बाधा आने की आशंका है, जिससे विड्रॉल, ट्रांसफर और अन्य ऑनलाइन सदस्य सेवाओं में देरी हो सकती है. ईपीएफओ सदस्य पोर्टल पर जारी एक नोटिस के अनुसार, नए दावों को जमा करना और मौजूदा दावों की प्रक्रिया 26 जून को 00:00 बजे से 29 जून को 23:59 बजे तक निलंबित रहेगी. ऑनलाइन सेवाएं 30 जून, 2026 को 00:00 बजे से फिर से शुरू होगा. 

क्‍यों चार दिनों तक सर्विस रहेगी ठप? 
ईपीएफओ ने कहा कि यह रुकावट एक नियोजित डेटाबेस समेकन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का हिस्सा है, जिसे दावों के प्रॉसेस में सुधार, सुरक्षा बढ़ाने और बेहतर यूजर्स अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. नोटिफिकेशन में आगे कहा गया है कि ईपीएफओ क्‍लेम प्रोसेसिंग सिस्‍टम के लिए एक नियोजित डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेडशन का काम कर रहा है. 

Advertisement

इससे क्‍या बदल जाएगा? 
ट्रांसफर अवधि के दौरान कस्‍टमर्स ईपीएफओ पोर्टल के माध्‍यम से नए ऑनलाइन क्‍लेम रिक्‍वेस्‍ट जमा नहीं कर सकेंगे. क्‍लेम सर्विस भी उपलब्‍ध नहीं होगी, जबकि  मेंटिनेंस टाइम से पहले जमा किए गए एप्‍लीकेशन पर सर्विस जारी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. 

किसी भी मदद के लिए इस नंबर पर करें कॉल
ईपीएफओ ने सदस्यों को सलाह दी है कि वे अपने क्‍लेम करने की योजना इसके बाद ही बनाएं, खासतौर वे दावे जिनमें तुरंत विड्रॉल या ट्रांसफर की जरूरत होती है. रिटायर्ड फंड बॉडी ने असुविधा के लिए क्षमा याचना की और सदस्यों से अनुरोध किया कि अपग्रेड पूरा होने तक धैर्य रखें. सहायता की आवश्यकता वाले ग्राहक 14470 पर EPFO ​​कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं. 

ईपीएफओ 3.0 के तहत क्‍या मिलेगी सुविधा? 
गौरतलब है कि यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है, जब रिटायरमेंट बॉडी EPFO 3.0 को लागू करने की तैयारी कर रहा है, जो एक बड़ा डिजिटल बदलाव है और जिससे फ्यूचर में सर्विसेज को सरल बनाने की उम्‍मीद है. श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में कहा कि UPI बेस्‍ड पीएफ विड्रॉल की जांच पूरी हो चुकी है और यह सुविधा जल्द ही शुरू होने की संभावना है. 

Advertisement

नए सिस्‍टम के तहत, ग्राहक यूपीआई का उपयोग करके पात्र पीएफ राशि को सीधे अपने लिंक किए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर सकेंगे, जिससे कागजी कार्रवाई और सेटलमेंट का समय काफी कम हो जाएगा. यह नया प्लेटफॉर्म एटीएम जैसी निकासी, कागज रहित क्‍लेम प्रॉसेस और तुरंत सेटलमेंट की सुविधा भी देगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »